आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2024-10-09 | 04:28h
update
2024-10-09 | 04:28h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि वाले बड़ी सफलता प्राप्त कर पाएंगे

मेष राशि के लिए आज का दिन अच्छा है क्योंकि चंद्रमा इनकी राशि से आज भाग्य भाव में होंगे और मंगल से दृष्ट भी रहेगे। ऐसे में आपको आज परिवार में लोगों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, अल्प प्रयास से ही आप बड़ी सफलता प्राप्त कर सकेगे। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। कारोबार में आज कमाई अच्छी होगी। पिता से सहयोग और लाभ पा सकेंगे।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। ॐ क्लीं कालिकायै नमः मंत्र का जप करें।

वृषभ राशि वालों का खर्च बढ़ेगा

वृषभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज दिन के पहले भाग में बहुत ही सतर्कता से काम करना होगा और पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने की जरूरत होगी। आपको आज वाणी पर भी संयम रखना होगा क्योंकि आपका अपने परिवार के सदस्यों और किसी परिचित से मनमुटाव होने की आशंका है। आपको आज अपने खर्च पर भी कंट्रोल करना होगा क्योंकि आपका खर्च आज बढ़ता दिख रहा है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा, लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

 

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। माता दुर्गा की पूजा करें और सप्तशती के प्रथम अध्याय का पाठ करें।

 

 

मिथुन राशि वाले रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे

मिथुन राशि वाले रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे

मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपको आज पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाकर रखना होगा क्योंकि किसी करीबी सदस्य से मनमुटाव होने की आशंका है। आर्थिक लाभ बढाने के लिए आज आप किसी नई योजना के बारे में विचार कर सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में आपको आज लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष की तरफ से आपको आज खुशखबरी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी स्नेह और प्रेम बना रहेगा। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

कर्क राशि वालों को वाणी पर संयम रखना होगा

कर्क राशि वालों को वाणी पर संयम रखना होगा

कर्क राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आपको आज अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना चाहिए क्योंकि आपका अपने किसी करीबी व्यक्ति से मनमुटाव होने की आशंका है। कोई पुरानी दबी हुई समस्या फिर से सामने आ सकती है। कारोबार व्यापार में आज लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन आपके ऊपर काम का दबाव आज बना रहेगा। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर आज घर के बड़ों से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। आप आज किसी धार्मिक कार्य में दान पुण्य कर सकते है।

Advertisement

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

 

सिंह राशि वालों को फंसा धन मिलेगा

सिंह राशि वालों को फंसा धन मिलेगा

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपका फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आपको आज सफलता मिलेगी। आज आप अपने परिवार वालों के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्यों में भी अधिक रुचि लेंगे जिससे समाज में आपका प्रभाव बढेगा। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई गिफ्ट ले सकते हैं।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ सुबह शाम करें।

 

कन्या राशि वाले प्रयास में सफलता पाएंगे

कन्या राशि वाले प्रयास में सफलता पाएंगे

कन्या राशि के लिए आज बुधवार का दिन सफलतादायक रहेगा। आज आपको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। आप कोई भूमि, भवन आदि खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको इसमें कामयाबी मिलेगी और आप अच्छी डील भी पा सकेंगे। जो जातक बिजली के उपकरण संबधी काम करते हैं उनकी अच्छी कमाई होगी। अकाउंट का काम करने वाले जातको के लिए भी दिन पक्ष में रहेगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए भी दिन अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। नवार्ण मंत्र का पाठ आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।

 

तुला राशि वालों के लिए उत्साहवर्धक दिन

तुला राशि वालों के लिए उत्साहवर्धक दिन

तुला राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आपके लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपके अंदर एक नई चेतना जागृत होगी। आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। आपको आज बच्चों की खुशी के लिए धन खर्च करना होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। शौक और घर की साज सज्जा पर समय एवं धन दोनों ही खर्च करेगे। माता से स्नेह और सहयोग मिलेगा।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करे और गाय को गुड़ चना खिलाएं।

 

वृश्चिक राशि वाले सेहत के प्रति गंभीर रहें

वृश्चिक राशि वाले सेहत के प्रति गंभीर रहें

वृश्चिक राशि से आज चंद्रमा का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से लाभदायक कहा जा सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का आज समाधान होगा। सेहत के प्रति आपको आज गंभीर रहना होगा। आपको आज सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। पैतृक कारोबार से जुड़े जातकों की आज अच्छी कमाई होगी। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज मनोरंजन में बिताएंगे। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम में आज आपको अधिक परिश्रम करना होगा। उधार लेनदेन से आपको बचना चाहिए।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को वस्त्र और भोजन का दान करें।

 

धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा

धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा

धनु राशि के लिए आज सितारे अनुकूल स्थिति को दर्शा रहे है। आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन प्रलोभन में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेने से बचना होगा। आपके ऊपर आज कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है जिससे आप थोड़े परेशान होंगे लेकिन सहयोगियों की मदद से काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। दोस्तों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं। पूर्व में किए निवेश और परिश्रम का आपको आज लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

 

मकर राशि वालों का बजट प्रभावित हो सकता है

मकर राशि वालों का बजट प्रभावित हो सकता है

मकर राशि के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी कमाई से अधिक खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा, अन्यथा आपका बजट प्रभावित हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों को पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। किसी पुरानी दबी समस्या के उभर आने से आपको परेशानी होगी। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

 

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंदों को भोजन करवाएं अथवा अन्न का दान दे।

 

कुंभ राशि वालों की कमाई बढ़ेगी

कुंभ राशि वालों की कमाई बढ़ेगी

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आपकी आय कै साधनों में वृद्धि होगी तथा आकस्मिक लाभ के भी संयोग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। लेकिन सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। जोखिम वाले काम से भी आपको बचना चाहिए। वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे जातकों को आज वाहन सुख मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

 

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। श्री काली चालीसा का पाठ करें।

 

मीन राशि वालों को सुख साधनों की प्राप्ति होगी

मीन राशि वालों को सुख साधनों की प्राप्ति होगी

मीन राशि के लिए आज का दिन नौकरी में सफलता दिलाने वाला रहेगा। लेकिन दिन के दूसरे भाग में इनको काम के प्रति सतर्क भी रहना होगा। सहयोगियों और सहकर्मियों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी को आप शॉपिंग के लिए ले जा सकते है। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक पल बिताएंगे। तकनीकी विषयो में आपकी रुचि रहेगी। दान पुण्य के काम भी आप आज करेंगे।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों या वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.10.2024 - 04:49:34
Privacy-Data & cookie usage: