छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना…

www.khabarwala.news

schedule
2024-10-08 | 11:07h
update
2024-10-08 | 11:07h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना…

raipur@khabarwala.news

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण प्रदेश के 1-2 स्थानों पर हल्की बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की भी संभावना है। मंगलवार व बुधवार को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने सकती है।

Advertisement

सोमवार को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिक गंगालूर में 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। रायपुर शहर मंगलवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री और 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।naidunia_image

लौट रहा है मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना, नर्मदापुरम, खरगांव, नंदुरबार, नवसारी से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

दो डिग्री तक गिरा तापमान

हवा में लगातार आ रही नमी और बादल का दायरा कम होने के कारण तापमान में कमी हो रही है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में कमी का दौर जारी रहेगा। रायपुर में बीते दो दिनों में दिन का तापमान 34 और रात का 25 तक पहुंच गया है।

 

 

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.10.2024 - 11:17:56
Privacy-Data & cookie usage: