मानसून की विदाई के बाद छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेजी से गिरेगा पारा…

raipur@khabarwala.news

रायपुर। पड़ोसी राज्यों से मानसून की वापसी तेजी से हो रही है। अगले 10 दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ से भी मानसून लौट सकता है। इसके बाद आसमान साफ होते ही ठंडी हवाओं का आगमन शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनों में प्रदेश के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। अभी हवा में नमी और बादलों के छाए रहने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।

उत्तर एवं दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। दंतेवाड़ा के कटेकल्याण में 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सुकमा व डोंगरगढ़में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री अम्बिकापुर में दर्ज किया गया। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। रायपुर में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 डिग्री और 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

बना हुआ सिस्टम

ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उपर स्थित है तथा यह 1.5 से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका झारखंड से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग रहने की संभावना है। उत्तर तमिलनाडु-दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों से दूर दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर औसत समुद्र तल से 1.5 किमी से 5.8 किमी ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण स्थित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। जिसके असर से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

कम हो रहे हैं बादल

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को आसमान में बादल 30 फीसदी ही रहे। हवा में नमी भी 10 फीसदी कम हुई है। जिसके असर से प्रदेश के तापमान में एक से दो डिग्री तक कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का मानना है कि तपमान में हल्की गिरावट होने की संभावना बन रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *