आज का राशिफल, 3 अक्टूबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशिफल : भाइयों से संबंध सुधरेंगे

मेष राशि वालों के घर में शारदीय नवरात्रि की वजह से धार्मिक माहौल रहेगा और कई घरेलू कार्य पूरे भी करेंगे। व्यापार में किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो वह आज समाप्त हो जाएगी। आज आप परिजनों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। नौकरी करने वाले आज पूरे दिन कार्यों में व्यस्त रहेंगे और सहकर्मियों के साथ नए प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत भी कर सकते हैं। भाइयों से संबंध सुधरेंगे और माताजी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती से व्यतीत करेंगे।

 

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। नवरात्रि के पहले दिन का व्रत करें और घी का दीपक जलाकर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

 

वृषभ राशिफल : परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारी बढ़ेंगी

वृषभ राशिफल : परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारी बढ़ेंगी

वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य रहने वाला है। नवरात्रि की वजह से आज सुबह से ही धर्म कर्म के कार्यों को करेंगे और किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। पार्टनरशिप में कोई बिजनस कर रहे हैं तो आज आपको अच्छा लाभ होगा, जिससे बिजनस में तरक्की होगी। परिवार में आपकी जिम्मेदारी कुछ बढ़ सकती हैं, जिससे आप थोड़े तनाव में भी रहेंगे लेकिन धीरे धीरे सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। नौकरी करने वालों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है, जिसे आपको पूरी मेहनत और ईमानदारी से करना होगा।

 

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के साथ माता रानी की पूजा अर्चना करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ भी करें।

मिथुन राशिफल : अच्छा महसूस करेंगे

मिथुन राशिफल : अच्छा महसूस करेंगे

मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज कई जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है, जिससे आपकी कुछ परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। इस दौरान गुस्से पर काबू रखना होगा और धैर्य रखना होगा, तभी आप काम पूरा कर पाएंगे और अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी व व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा और सहकर्मियों को कामकाज में साथ भी मिलेगा। परिवार में नवरात्रि की वजह से धार्मिक माहौल रहेगा और विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के अच्छे अवसर आ सकते हैं। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

 

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। मां दुर्गा के मंदिर में जाकर 108 बार ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः। शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।। मंत्र का जप करें।

कर्क राशिफल : परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा

कर्क राशिफल : परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा

कर्क राशि वाले गुरुवार के दिन आवेश में आकर व्यापार या नौकरी में कोई भी गलती करने से बचें, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा और नवरात्रि की वजह से पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज के दिन आपको इस बात पर ध्यान देना होगा कि आपके मन में किसी के प्रति गलत विचार ना आएं। अपने अलावा दूसरे के भले के लिए सोचें, तभी आपका भला होगा। परिवार के छोटे बच्चों के साथ सायंकाल का समय मौज-मस्ती में बिताएंगे।

 

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। माता रानी की कपूर से आरती करें और 9 दिन के लिए अखंड दीपक भी जलाएं।

 

सिंह राशिफल : आपके सभी कार्य पूरे होंगे

सिंह राशिफल : आपके सभी कार्य पूरे होंगे

सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहने वाला है। माता दुर्गा की कृपा से आज आपके सभी कार्य पूरे होंगे और अचानक से बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। अगर काफी समय से आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज भाइयों की मदद से वह आपको मिल जाएगा। जीवनसाथी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। माता पिता के साथ घर की साज सजावट या मरम्मत के कार्यों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। शाम को घर के बच्चों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

 

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। माता रानी की विधिवत पूजा अर्चना करें और अखंड दीपक जलाएं।

 

कन्या राशिफल : जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे

कन्या राशिफल : जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे

कन्या राशि वालों के लिए नवरात्रि का पहला दिन शुभ रहने वाला है। घर पर सुबह से पूजा पाठ का माहौल रहेगा और घर के सदस्यों के साथ व्रत और पूजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे और उनका हर कदम पर सहयोग भी मिलता रहेगा। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो आज उसके वापस आने की संभावना बन रही है। नौकरी करने वालों को आज सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। लव लाइफ वाले आज लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। शाम का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

 

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। केले के पेड़ की पूजा करें और गरीबों को पीले वस्त्र एवं भोजन दान करें।

 

तुला राशिफल : समय समय पर लाभ होता रहेगा

तुला राशिफल : समय समय पर लाभ होता रहेगा

तुला राशि वालों के लिए नवरात्रि का पहला दिन अच्छा रहने वाला है। सुबह से ही आज आपको समय समय पर लाभ होता रहेगा और शुभ समाचार भी मिलेते रहेंगे, जिससे धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा और ईश्वर के प्रति विश्वास बढ़ेगा। व्यापार व कारोबार में आप जिन अधूरे कार्यों की वजह से परेशान हैं, वे भी आज मां दुर्गा की कृपा से पूरे हो जाएंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा और किसी संपत्ति व प्रॉपर्टी की खरीदारी भी कर सकते हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

 

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा सप्तशती पाठ करें और नवरात्रि का व्रत भी करें।

 

वृश्चिक राशिफल : सरकारी पहलुओं का ध्यान देखें

वृश्चिक राशिफल : सरकारी पहलुओं का ध्यान देखें

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को आज शुभ समाचार मिलेगा। अगर आप नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से व्यापार में अच्छा लाभ होगा और नई योजनाएं भी बनाएंगे। अगर आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज सरकारी पहलुओं को ध्यान से देखें, तभी आगे बढ़ें। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। बच्चों के किसी काम की वजह से दिनभर भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन शाम के समय आपको राहत मिलेगी।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

 

धनु राशिफल : कामकाज में लापरवाही करने से बचें

धनु राशिफल : कामकाज में लापरवाही करने से बचें

धनु राशि वाले आज नौकरी हो या व्यापार दोनों में अपने कामकाज पर ध्यान दें और लापरवाही करने से बचें क्योंकि शत्रु इसका फायदा उठा सकते हैं। परिवार में नवरात्रि की वजह से धार्मिक माहौल रहेगा और बच्चों भी आनंद के मूड में रहेंगे। छात्रों को आज शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की शिक्षा में सफलता या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की खबर सुनकर मन में प्रसन्नता होगी। आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। किसी बहुत जरूरी काम के पूरे होने से शाम को परिवार वालों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके। मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।। मंत्र का सुबह शाम जप करें।

 

मकर राशिफल : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी

मकर राशिफल : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी

मकर राशि वाले गुरुवार के दिन सामान्य रहने वाला है। नवरात्र के मौके पर घर में धार्मिक कार्य होते रहेंगे और संतान के दायित्व की पूर्ति भी होगी। अगर आपने कोई मन्नत मांगी है तो आज आप उसे पूरा करने जाएंगे। अगर व्यापार के किसी सौदे को लंबा खींचने की कोशिश करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है इसलिए उसका निर्णय तभी लें। भाई-बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। विद्यार्थियों की शिक्षा के आड़े आने वाली बाधाएं आज दूर हो जाएगी। शाम का समय माता-पिता की सेवा में बिताएंगे।

 

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। नहाते वक्त ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप जरूर जप करें।

 

कुंभ राशिफल : आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे

कुंभ राशिफल : आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे

कुंभ राशि वाले आज लंबे समय के बाद अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। आज आप अपने लिए थोड़ा समय निकालेंगे और कुछ पैसे खुद पर खर्च करेंगे। आप अपनी जरूरत के लिए नए कपड़े, एक मोबाइल, एक घड़ी आदि भी खरीद सकते हैं। आज आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में आज किसी से विवाद हो रहा है तो आपको अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी, जिससे आपको सम्मान मिलेगा। परिवार में अगर कोई तनाव चल रहा है तो वह आज खत्म हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे।

 

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। मां दुर्गा के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही केले के जड़ को पीले कपड़े में बांधकर गले में धारण करें।

 

मीन राशिफल : सामाजिक कार्यों पर धन खर्च करेंगे

मीन राशिफल : सामाजिक कार्यों पर धन खर्च करेंगे

मीन राशि वाले आज घर की साज-सज्जा पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको आमदनी को ध्यान में रखकर ही काम करना चाहिए। आज आपको किसी अहंकारी व्यक्ति से मुकाबला करने की भी कोई जरूरत नहीं है, अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। अगर संपत्ति से जुड़ा कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज दोपहर के बाद उसमें आपको जीत मिल सकती है, जो आपके लिए खुशी की वजह बन सकती है। सामाजिक कार्यों पर कुछ धन खर्च करेंगे। शाम को आप दोस्तों के साथ किसी सामाजिक समारोह में भी शामिल हो सकते हैं, जिसमें आपकी मुलाकात अपने किसी खास परिचित से होगी।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *