सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने भारतीय सेना के जवानों की दूसरी टोली पहुंची रायपुर…

www.khabarwala.news

schedule
2024-09-30 | 17:36h
update
2024-09-30 | 17:36h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने भारतीय सेना के जवानों की दूसरी टोली पहुंची रायपुर…

raipur@khabarwala.news

  • कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने रेलवे स्टेशन में किया स्वागत
  • देशभक्ति गीत गाकर जताया आभार
  • पोषण अभियान का कलेक्टर और सेना के जवानों ने किया समापन
Advertisement

रायपुर 30 सितंबर 2024रायपुर में सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए भारतीय सेना के 40 जवानों की दूसरी टोली आज रायपुर पहुंच गई है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने जवानों का रेलवे स्टेशन में गुलाब देकर माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जवानों ने देश भक्ति गीत गाकर आभार जताया। 

रायपुर में अपनी सेना को जानें के तहत भारतीय सेना अपनी शक्ति का प्रदर्शन साइंस काॅलेज मैदान में करेगी। इसके लिए आज सारनाथ एक्सप्रेस से जबलपुर एसटीसी के 40 जवानों की टोली रायपुर पहुंची। रेलवे स्टेशन में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस दौरान जवानों ने देशभक्ति गीत संदेशे आते है गाकर आभार जताया। भारतीय सेना के जवान नायक श्री विशाल माने एवं नायक श्री राजेंद्र सिंह ने चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पहुंचने पर बड़ा गर्व महसूस हो रहा है। यहां पहुंचकर काफी अच्छा लगा और बहुत अच्छे से स्वागत भी किया गया। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन की टीम का आभार व्यक्त करते है। इस स्वागत समारोह में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, आरटीओ श्री आशीष देंवागन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पोषण अभियान का कलेक्टर और सेना के जवानों ने किया समापन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की तर्ज पर इस बार पोषण अभियान को जन आंदोलन बनाने निर्देशित किया था। इसको लेकर जिले में 1 से 30 सिंतबर तक पोषण माह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में पोषण अभियान को लेकर अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज पोषण माह के समापन कार्यक्रम कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के अगुआई में रेलवे स्टेशन में आयोजित किया गया। जहां कलेक्टर और सेना के जवानों ने समापन समारोह में पोषण का संदेश लोगों तक पहुचाया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.09.2024 - 18:05:07
Privacy-Data & cookie usage: