बाल-बाल बचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, अचानक टकरा गईं काफिले की 2 गाड़ियां…

www.khabarwala.news

schedule
2024-09-28 | 04:06h
update
2024-09-28 | 04:06h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बाल-बाल बचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, अचानक टकरा गईं काफिले की 2 गाड़ियां…

raipur@khabarwala.news

रायपुर: शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की दो गाड़ियां अचानक टकरा गईं। काफिले के सामने अचानक गाय आ गई थी। फिलहाल साय पूरी तरह सुरक्षित हैं।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दौरान साय की गाड़ी बाल-बाल बच गई। मुख्यमंत्री का काफिले में अचानक गाय के सामने आने से यह घटना हुई है, गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी टकरा गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गाड़ी बाल-बाल बच गई। हालांकि, इस घटना में मुख्यमंत्री साय के काफिले की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

Advertisement

बच गए विष्णदेव साय

हादसा तब हुआ जब सीएम विष्णुदेव साय का काफिला दुर्ग जिला अस्पताल के सामने से गुजर रहा था। यहां से गुजरने के दौरान मुख्यमंत्री साय के काफिले के सामने अचानक ही एक गाय आ गई और काफिले की दो गाड़ियां अचानक टकरा गईं। हालांकि, मुख्यमंत्री साय जिस गाड़ी में बैठे थे, वो बाल-बाल बच गई। इस घटना में मुख्यमंत्री साय पूरी तरह से सुरक्षित हैं, उन्हों कोई चोट नहीं आई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय आज दुर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए थे। उन्होंने दुर्ग में 22 करोड़ 97 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन किया है। इस दौरान विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल कार्यक्रम में मौजूद रहे। साथ ही विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद थे। छत्तीसगढ़ के सीएम के काफिले की गाड़ियों की टक्कर की खबर से हलचल मच गई। हालांकि, जब पता चला कि सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं तो लोगों ने राहत की सांस ली।

छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा को बहुमत मिला था। कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश में सीएम चेहरे को लेकर दौड़ शुरू हुई। बाद में विष्णुदेव साय सबसे आगे निकलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और तब से अभी तक मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए हैं। छत्तीसगढ़ के साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी भाजपा ने नए चेहरों को मुख्यमंत्री बनाया था।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.09.2024 - 04:20:18
Privacy-Data & cookie usage: