स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया महर्षि चरक सदन का लोकार्पण…

www.khabarwala.news

schedule
2024-09-24 | 10:44h
update
2024-09-24 | 10:44h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया महर्षि चरक सदन का लोकार्पण…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

  • इलाज के आने वाले लोगों को मिलेगी रुकने की व्यवस्था

रायपुर, 24 सितंबर 2024: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अपने निवास कार्यालय में महर्षि चरक सदन का लोकार्पण किया। 30 बिस्तरों का ये सदन लोगों के रुकने और रायपुर में इलाज कराने के लिए तैयार किया गया है।

इससे पहले भी स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए हसदेव सदन तैयार करवाया है। हसदेव सदन में 15 लोगों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध है।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी जैसे दूर दराज क्षेत्रों से इलाज कराने वाले लोगों को रायपुर में रुक कर इलाज कराना काफी मुश्किल काम है। ऐसे में 15 और 30 बिस्तरों वाले ये दोनो सदन बीमार लोगों और उनके परिजनों को राहत प्रदान करेंगे। कई मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें कुछ दिनों के अंतराल में ही चेकअप के लिए आना पड़ता है, लिहाजा रुकने की व्यवस्था होने से उन्हें बार बार आना जाना नही करना पड़ेगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.09.2024 - 11:22:06
Privacy-Data & cookie usage: