कलेक्टर ने बालक आश्रम बंशीपुर का किया आकास्मिक निरीक्षण…

www.khabarwala.news

schedule
2024-09-23 | 11:09h
update
2024-09-23 | 11:09h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर ने बालक आश्रम बंशीपुर का किया आकास्मिक निरीक्षण…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

  • परखा भोजन की गुणवत्ता
  • परिसर की नियमित साफ-सफाई के दिए निर्देश

कोरिया 23 सितम्बर 2024: कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने बालक आश्रम काशीपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के शयनकक्ष, शौचालय, किचन, स्टोर रूम तथा परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने आश्रम के अधीक्षक से परिसर की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किचन कक्ष में जाकर भोजन की गुणवत्ता की जांच पर भोजन का स्तर ठीक पाया। उन्होंने आश्रम के अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को मेन्यू के अनुरूप भोजन व नाश्ता समय पर उपलब्ध कराये।

 

उन्होंने आश्रम के बच्चो से मुलाकात कर आश्रम में होने वाले पढ़ाई और उनके खाने के बारे मं जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने हेतु लक्ष्य लेकर अच्छी पढ़ाई करने को कहा। आश्रम के अध्यापक द्वारा आश्रम में पानी की उचित व्यवस्था कराने मांग किया गया। कलेक्टर ने क्रेडा के अधिकारी से सोलर पैनल और सोलर पंप तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

बता दें कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला अधिकारियों द्वारा आश्रम/छात्रावास में रात्रिकालीन दौरा कर निरीक्षण किया जा रहा है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.09.2024 - 11:23:04
Privacy-Data & cookie usage: