महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान व गुण्डाधूर सम्मान हेतु अनुशंसा आमंत्रित…

www.khabarwala.news

schedule
2024-09-23 | 11:10h
update
2024-09-23 | 11:12h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान व गुण्डाधूर सम्मान हेतु अनुशंसा आमंत्रित…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

कोंडागांव, 22 सितंबर 2024: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवंबर को खेल विभाग द्वारा राज्य के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को दिये जाने वाले गुण्डाधूर सम्मान व तीरंदाजी खिलाड़ियों हेतु महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए वर्ष 2024-25 में अनुशंसा आमंत्रित की गई है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि गुण्डाधूर सम्मान हेतु ऐसे खिलाड़ी पात्र होंगे जो वर्ष 2023-24 में सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुये पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।

इसी प्रकार महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान हेतु ऐसे खिलाड़ी पात्र होंगे जो वर्ष 2023-24 में तीरंदाजी की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप सीनियर वर्ग या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर भाग लेते हुये पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।

सम्मान के लिए उन खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर विचार किया जाएगा जो छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी हैं। अनुशंसा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2024 है। अधिक जानकारी विभागीय वेबसाईट

http://sportsyw.cg.gov.in/

से प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.09.2024 - 11:21:52
Privacy-Data & cookie usage: