आज का राशिफल 13 सितंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि के लिए दिन सकारात्मक रहेगा

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और मस्ती मजाक का मूड बना रहेगा जिससे आप जहां रहेंगे वहां सकारात्मक ऊर्जा बनाए रख पाएंगे। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से कार्यक्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना पाएंगे। आपको आज आर्थिक मामलों में अपनी योजना का लाभ मिलेगा। शाम का समय दिन की अपेक्षा अधिक सुकून से बीतेगा। आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद भी लेंगे। आज मेष राशि की महिलाओं को विशे। रूप से लाभ मिलने का योग है। सेहत के मामले में सतर्कता बरतें।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

वृषभ राशि वाले आज परेशान होंगे

वृषभ राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके ग्रहयोग से मालूम होता है कि आपको आज आर्थिक मामलों में हर पक्ष को समझ कर फैसला लेना होगा। काम में आज आपका मन नहीं लेगा। किसी बात को लेकर मन दुविधा मे रह सकता है। वैवाहिक जीवन में क्रोध पर कंट्रोल रखें नहीं तो बात का बतंगड़ हो सकता है। किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको आज सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

 

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की उपासना करें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

 

 

मिथुन राशि के जातक आज एक्टिव रहेंगे

मिथुन राशि के जातक आज एक्टिव रहेंगे

मिथुन राशि के जातक आज हाइपर एक्टिव नजर आएंगे। हर काम में आज आगे बढ़कर तत्परता दिखाएंगे। आप आज सार्वजनिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे सकते हैं। लोग आज आपकी सलाह पर भी गौर करेंगे। दोपहर के बाद आप मेहनत से बढ़कर लाभ पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि रहेगी। व्यस्तता अधिक रहने के कारण आप थकान भी महसूस करेगे। कुछ अनचाहे खर्च भी आज करने होंगे।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

 

कर्क राशि वालों की स्थिति बेहतर रहेगी

कर्क राशि वालों की स्थिति बेहतर रहेगी

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति आज बेहतर होगी। कारोबार में आज आपको लाभ मिलेगा। कोई फंस हुआ काम आज पूरा हो जाने से आपको खुशी मिलेगी। घर की महिला सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको आज नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। लेकिन आज कुछ अनचाहे खर्च आपको परेशान कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को जल से अर्घ्य दें।

 

सिंह राशि वाले सम्मान और प्रतिष्ठा पाएंगे

सिंह राशि वाले सम्मान और प्रतिष्ठा पाएंगे

सिंह राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। दिन के आरंभ में ही आपको कुछ ऐसी खबर मिलेगी जिससे मन आनंदित हो जाएगा। भाग्य मेहरबान रहने से आज अल्प प्रयास से आपके काम बनते जाएंगे और आपको आज किसी कठिन लगने वाले काम में भी सफलता मिल जाएगी। परिवार में आज आपको बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी। आज शाम को आप दोस्तों के साथ पार्टी मनोरंजन का आयोजन कर सकते हैं। नौकरी में आज अचानक कुछ काम आने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।

 

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

 

कन्या राशि वालों को अचानक ही लाभ मिलेगा

कन्या राशि वालों को अचानक ही लाभ मिलेगा

कन्या राशि के सितारे बताते है कि आज आपके मन में दबी कोई इच्छा पूरी होगी। कारोबार व्यापार में आज आप लाभ पा सकेंगे। वैवाहिक जीवन के मामले में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लेकिन किसी निकट संबंधी की वजह से मानसिक तनाव भी प्राप्त होगा। लव लाइफ के मामले मे सितारे आपके पक्ष में दिखते हैं। आपको आज कहीं से अचानक ही लाभ मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। शौक की चीजों पर धन खर्च करेंगे।

 

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

 

तुला राशि वालों की चाहत पूरी होगी

तुला राशि वालों की चाहत पूरी होगी

तुला राशि के जातक आज किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हें जिससे इनको लाभ मिलेगा। आपको आज कोई अच्छी डील भी मिल सकती है जिससे आपकी में वृद्धि होगी। आज तुला राशि के व्यापारी अपने कारोबार में सहयोगियों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग पाएंगे, कमाई भी इनकी आज अच्छी रहेगी। किसी बात को तह तक जानने की चाहत रहेगी जिससे आज शिक्षा के क्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आज इस राशि की महिलाओं की कोई चाहत पूरी होगी। स्वास्थ्य भी आज आपका पूरा साथ देगा।

 

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें और गुलाब का फूल अर्पित करें।

 

वृश्चिक राशि वालों को लाभ और उपहार मिलेगा

वृश्चिक राशि वालों को लाभ और उपहार मिलेगा

वृश्चिक राशि के सितारे आज कहते हैं कि, दिन का पहला भाग आपका सुस्त रहेगा लेकिन दिन के दूसरे भाग में आप अधिक व्यस्त नजर आएंगे। कार्य व्यवसाय में आज आपकी स्थिति अच्छी रहेगी आपको आज अतिरिक्त कमाई का भी मौका मिलेगा। आज अचानक कोई उपहार या अन्य लाभ मिलने की संभावना है। विरोधी और शत्रुओ को आज मात देने में आप सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ और सुख मिलेगा।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान दें।

 

धनु राशि के जातक निवेश में सतर्कता बरतें

धनु राशि के जातक निवेश में सतर्कता बरतें

आज का दिन धनु राशि के लिए लाभदायक रहेगा। दिन में कुछ मामलों में उतार चढाव भी रहेगा लेकिन आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है आपका सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में आपके स्नेह और आपसी तालमेल भी बना रहेगा। आर्थिक मामले में आपको आज निवेश सोच समझकर करना चाहिए, अल्पकालिक निवेश से आपको बचना चाहिए। पढने लिखने में आपकी रुचि रहेगी और आध्यात्मिक कार्यों में भी आपका मन लगेगा।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना फायदेमंद रहेगा।

 

मकर राशि वालों का दिन सुखद बीतेगा

मकर राशि वालों का दिन सुखद बीतेगा

आज मकर राशि के जातकों का दिन शांतिपूर्वक बीतेगा। मानसिक तनाव और उलझन से आप राहत पाएंगे। आपको आज किसी चिर प्रतीक्षित काम में सफलता मिलने से खुशी होगी। संतान पक्ष से संबंधित किसी समस्या का आज समाधान हो जाएगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम बना रहेगा। ससुराल पक्ष से आप लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन सलाह है कि आज सावधानी बरतें नहीं तो चोट लग सकती है।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

 

कुंभ राशि के सुख साधनों में वृद्धि होगी

कुंभ राशि के सुख साधनों में वृद्धि होगी

कुंभ राशि के जातक आज मानसिक रूप से किसी बात को लेकर दुविधा में रह सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। कार्य व्यवसाय में आप आज लाभ पांएंगे। दोपहर के बाद आलस्य बढ़ेगा और काम में मन आज नहीं लगेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज कुछ जरूरी काम को निपटाना होगा और जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाना होगा। घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी जिस पर खर्च करना होगा। शाम को शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्री नारायण कवच का पाठ करें।

 

मीन राशि के लिए लाभ प्राप्ति का संयोग बनेगा

मीन राशि के लिए लाभ प्राप्ति का संयोग बनेगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ से ही आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी काम को लेकर हलचल और उत्साह सा माहौल रहेगा। आर्थिक मामलो में आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातक अधिकांश काम बाद के लिए टालेंगे, जिससे आगे काम का दबाव बढेगा। बड़े कामों को दोपहर से पहले निपटाने की कोशिश करें। आज आपको बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी और मन पसंद भोजन का आप आनंद भी ले सकेंगे। यात्रा संबंधी संयोग भी बनता दिख रहा है।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *