8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में 1 से 8 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन…

www.khabarwala.news

schedule
2024-09-04 | 04:15h
update
2024-09-04 | 04:16h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में 1 से 8 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

  • कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने समस्त विभाग के अधिकारियों को दिलाई उल्लास की शपथ

दुर्ग, 04सितंबर 2024 कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा के मार्गदर्शन में 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 1 सितंबर से 8 सितंबर 2024 तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आज कलेक्टर सुश्री चौधरी ने समस्त विभाग के जिला अधिकारियों को उल्लास की शपथ दिलाई। साक्षरता सप्ताह अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां जैसे जागरूकता रैली, उल्लास शपथ, नुक्कड़ नाटक, शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 1 सितंबर 2024 को स्वच्छता मितानों के द्वारा वाहन रैली निकालकर कार्यक्रम का आगाज किया गया, जिसे नगर निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.09.2024 - 05:06:23
Privacy-Data & cookie usage: