कृषि विभाग तथा पशु पालन विभाग द्वारा किया गया चिन्हांकित ग्रामों का दौरा…

www.khabarwala.news

schedule
2024-09-02 | 12:00h
update
2024-09-02 | 12:00h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कृषि विभाग तथा पशु पालन विभाग द्वारा किया गया चिन्हांकित ग्रामों का दौरा…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

एमसीबी/02 सितम्बर 2024: कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा (पीएम-जनमन) प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान के तहत् विगत 01 सितम्बर 2024 को जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के ग्राम नौढ़िया बडवाही तथा देवगढ़ का चिन्हाकंन किया गया है।

इसी तारतम्य् में ग्राम देवगढ़ विकासखंड भरतपुर में (पीवीजीटी) विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह परिवार के सेचुरेशन के संबंध में कृषि विभाग और पशुपालन विभाग के जिला अधिकारी और विकास खंड के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा क्षेत्र भ्रमण का दौरा कर जानकारी एकत्र किया जा रहा है। जिससे संबंधित ग्रामों का समय पर कार्यों को परिपूर्ण किया जा सकेे।

ग्राम नौढ़िया बडवाही तथा देवगढ़, विकासखंड भरतपुर में (पीवीजीटी) विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह परिवार के सेचुरेशन के संबंध में कृषि और पशुपालन विभाग के जिला अधिकारियों और विकास खंड के अधिकारियों ने फील्ड विजिट किया। इस दौरे का उद्देश्य कमजोर जनजातीय समूह परिवार के जीवन स्तर में सुधार हेतु आवश्यक योजनाओं और सेवाओं की उपलब्धता का आकलन करना था। फील्ड विजिट के दौरान अधिकारियों ने कमजोर जनजातीय समूह परिवार से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा। उन्होंने कृषि और पशुपालन संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और जरूरतमंद परिवारों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उपाय और सुझाव दिए गए ।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 10:29:38
Privacy-Data & cookie usage: