आज का राशिफल 27 अगस्त 2024: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2024-08-27 | 04:32h
update
2024-08-27 | 04:32h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 27 अगस्त 2024: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि वाले जल्दबाजी के काम से बचें

आज मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सफलतादायक रहेगा लेकिन कोई आपके लिए समस्या भी खड़ी कर सकता है इसलिए आज कोई भी काम करें तो सोच-समझकर करें, जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। आज शाम को आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे और उनको घुमाने ले जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आप आपको परिवार का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि बनी रहेगी।

 

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

वृषभ राशि वालों को शुभ समाचार मिलेगा

आज वृषभ राशि के जातकों को कारोबार और कामकाज में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आज आप जमीन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी दस्तावेज जरूर जांच लें। सलाह है कि प्रॉपर्टी के काम मे आज आपको किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज धन मिलने में कुछ विलंब हो सकता है जिससे आप निराश हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपको आज वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करे।

 

 

मिथुन राशि वालों को शुभ समाचार मिलेगा

मिथुन राशि वालों को शुभ समाचार मिलेगा

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सेहत का ध्यान रखना होगा। कई तरह की उलझन की वजह से मन परेशान हो सकता है। छात्र अगर किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो उनके लिए दिन बेहतरीन रहेगा, शिक्षा के क्षेत्र में आज आप प्रगति कर पाएंगे। आपको आज कुछ नई तकनीक के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। आज आप अपने कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर रहेंगे लेकिन परिश्रम के अनुसार सफलता नहीं मिलने के कारण चिंतित हो सकते हैं। यदि आपकी कोई वस्तु गुम हो गई थी तो आज मिल सकती है जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको शाम तक कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

 

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

 

कर्क राशि वालों को दिनचर्या में बदलाव करना होगा

कर्क राशि वालों को दिनचर्या में बदलाव करना होगा

आज कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज कुल मिलाकर उत्साहवर्धक और लाभदायक कहा जा सकता है। लेकिन आज आपको अपने मित्र की मदद के लिए आगे आना होगा, ऐसे में आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करना होगा साथ ही धन भी खर्च करना पड़ सकता है। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आज इसमें कोई तकनीकी समस्या आ सकती है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के कार्यक्रमों में आज कुछ परेशानी आने की आशंका है। कोई आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग बना रहेगा। संतान को कार्यक्षेत्र में प्रगति करते देख प्रसन्नता होगी।

Advertisement

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

 

सिंह राशि के जातक अच्छी कमाई करेंगे

सिंह राशि के जातक अच्छी कमाई करेंगे

सिंह राशि के लिए आज मंगलवार को सितारे बताते हैं कि, आप आज कोई भी कार्य करने का निश्चय करेंगे तो उसमें उलझन और असमंजस की स्थिति रहेगी। लेकिन आपको दुविधा से निकलकर काम पर फोकस करना होगा तभी आप सफलता को प्राप्त कर पाएंगे। घर का सकारात्मक माहौल आज आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से मामला सुलझ जाएगा, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। कमाई के मामले में दिन अच्छा है। धर्म कर्म के कार्यों में आप आज दान पुण्य भी कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

 

कन्या राशि वालों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे

कन्या राशि वालों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे

कन्या राशि के सितारे बताते हें कि आज आपको कुछ रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा और आपकी छुपी प्रतिभा सामने आएगी। आप आज अपने काम और व्यवहार को लेकर तारीफ भी पाएंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आपकी कमाई बढेगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। यदि आज आपको अपने व्यापार के लिए कोई फैसला लेना है तो सोच समझकर लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज आपके सहकर्मी नौकरी में आपकी मदद करते नजर आएंगे, जिससे आपके शत्रु भी परास्त होंगे।

 

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लें।

 

तुला राशि के जातक तारीफ पाएंगे

तुला राशि के जातक तारीफ पाएंगे

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं जिससे आपकी उलझन का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा। पूर्व में किए गए कार्यों के लिए आज आपको सम्मान मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ मिल सकता है। महिलाओं को आज मायके से अच्छी खबर मिलेगी। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो आपस में कहासुनी हो सकती है। नौकरी से जुड़े जातक आज समय से पहले अपना काम करेंगे जिससे विरोधी और शत्रु हैरान रह जाएंगे। अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे।

 

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगोविंदाष्टकम का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि वालों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा

वृश्चिक राशि वालों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज आपके सामाजिक क्षेत्र का विस्तार होगा। आज आप सामाजिक कार्यो में भाग लेंगे और आपके मन मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी परिचय का दायरा बढ़ेगा और मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। आज आपको अपने माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा और उनके सहयोग से आपको पारिवारिक जीवन की समस्याओं को सुलझाने में सफलता मिलेगी। दफ्तर में आज सहकर्मियों से मेलजोल बनाकर रखें, कहासुनी हो सकती है लव लाइफ खुशनुमा रहेगी।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

 

धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी

धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आप आज बुद्धि और चतुराई से लाभ हासिल कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। छात्रों को आज अपनी क्षमताओं को परखने का मौका मिलेगा। आज पिता के साथ किसी विषय पर चर्चा कर सकते हैं, आपके बीच मतांतर होना भी संभव है। व्यापार में आज धन लाभ अधिक हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को आप अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

 

मकर राशि वालों को अच्छी डील मिल सकती है

मकर राशि वालों को अच्छी डील मिल सकती है

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार परिणाम नहीं मिलने से आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती हैं। सेल्स मार्केटिंग के जुड़े जातको को आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है, कमाई से मन आनंदित होगा। यदि संतान के विवाह में कोई समस्या आ रही थी तो आज समस्या का समाधान हो सकता है। शाम को आज आप अपने परिजनों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

 

कुंभ राशि के अटके काम बनेंगे

कुंभ राशि के अटके काम बनेंगे

आज कुंभ राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि, आप अपने दफ्तर में धैर्य और संयम से सभी समस्याओं का सफलतापूर्वक सामना कर पाने में सफल होंगे। आपकी लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा, प्रेमी के साथ आप आज रोमांटिक पल बिताएंगे। आज आप अपने व्यापार में अपने विवेक से नवीनता और तरक्की लाने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा करने में शिक्षकों और सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। अगर कुछ कार्य काफी समय से अधूरे पड़े हैं तो आज आप उन्हें पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे और आपके अटके काम पूरे होंगे।

 

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। गोविंदाष्टकम का पाठ आपके लिए लाभकारी रहेगा।

 

मीन राशि वालों के खर्च बढेंगे

मीन राशि वालों के खर्च बढेंगे

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। आपको अपने अधिकारियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन खर्च पर आपको आज कंट्रोल करना होगा क्योंकि आपका बढ़ता खर्च आपको आज परेशान कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान का दायरा बढेगा और किसी समस्या में आपको आज ऐसे व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं होगी। आज आपके मार्गदर्शन से लोग लाभान्वित होंगे। माता-पिता से स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा।

 

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ सुबह और रात में भी करें।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.09.2024 - 04:50:33
Privacy-Data & cookie usage: