आज का राशिफल 26 अगस्त 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2024-08-26 | 03:51h
update
2024-08-26 | 03:51h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 26 अगस्त 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशिफल : नए कार्यों में मन लगेगा

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। कृष्ण जन्माष्टमी की वजह घर में धार्मिक माहौल रहेगा और नए नए कार्यों में मन लगेगा। मित्रों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिलने से संतोष रहेगा, लेकिन बैठे-बैठे लाभ मिलने की उम्मीद न करें। अगर आपने शेयर बाजार में कुछ पैसा लगाया है तो आज अच्छा खासा मुनाफा मिलने की संभावना है। पारिवारिक शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आज बड़े अधिकारियों से अनबन हो सकती है, इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

 

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

वृषभ राशिफल : धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा

वृषभ राशिफल : धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा

वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। जन्माष्टमी के मौके पर धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और पूरे दिन उपवास करते रहें। व्यापार में अगर आप नई योजनाओं पर ध्यान देंगे तो आपको लाभ मिल सकता है। संतान के स्वभाव को देखकर मन में निराशा हो सकती है और आप भविष्य के खर्चों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, इसलिए आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाए रखें। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। शाम को रूठे जीवनसाथी को मनाने के लिए कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

 

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और शिवलिंग की प्रदोष काल में पूजा करें।

 

 

मिथुन राशिफल : राजकीय धन मिलने की है संभावना

मिथुन राशिफल : राजकीय धन मिलने की है संभावना

मिथुन राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन अच्छा धन लाभ होगा और छात्रों को अपनी तैयारी को रिवाइज करने का मौका मिलेगा। जन्माष्टमी के मौके घर में नए नए पकवान बनाए जाएंगे और पूरा दिन धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। अत्यधिक क्रोध के कारण परिजनों से विवाद होने की आशंका भी है। दोपहर बाद नौकरी से जुड़े कुछ मामले सुलझेंगे, जिसके लिए आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं व्यापारियों को छोटा मोटा मुनाफा होने की भी संभावना है। शाम के समय आपको राजकीय धन मिलने की संभावना है, जो दोस्तों और परिवार के साथ हंसी-मजाक में खर्च होगा।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

 

कर्क राशिफल : भविष्य में आपको लाभ मिलेगा

कर्क राशिफल : भविष्य में आपको लाभ मिलेगा

कर्क राशि वालों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का दिन सामान्य रहने वाला है। आप सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ा पाएंगे, जिनसे निकट भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। किसी भी काम को शुरू करने के बाद आप उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे, जिससे आपका उत्साह बना रहेगा। नौकरी पेशा जातक काम में तल्लीन रहेंगे और विरोधियों की किसी भी आलोचना या रुकावट की परवाह किए बिना उसे करते रहेंगे। शाम के समय जन्माष्टमी के मौके पर परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनेगी।

Advertisement

 

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

 

सिंह राशिफल : सामाजिक उत्तरदायित्व बढ़ेगा

सिंह राशिफल : सामाजिक उत्तरदायित्व बढ़ेगा

सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। अगर आज कोई महत्वपूर्ण कार्य करना है तो किसी वरिष्ठ या माता की सलाह लेकर ही करें, उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। आज किसी भी क्षेत्र में आपको मेहनत से ही नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी और सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। अपने किसी ऐसे दोस्त की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसने आपकी मदद की हो। व्यापार में लाभ के अवसर आज आपके हाथ से निकल जाएंगे, लेकिन अपने संतोषी स्वभाव के कारण आपका मन उदास नहीं रहेगा। शाम से रात तक का समय धर्म कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा।

 

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

 

कन्या राशिफल : स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें

कन्या राशिफल : स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें

कन्या राशि वालों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का बेहद शुभ रहेगा। घर में अगर कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। संतान को अच्छा काम करते देख आज आपको संतोष होगा लेकिन माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। आज दिन भर आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे और मौज-मस्ती को पूरा करने के लिए जरूरी कामों को नजरअंदाज भी कर सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों का साथ मिलेगा और किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। शाम का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा।

 

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

 

तुला राशिफल : सफलता मिलने से मन आशा से भरा रहेगा

तुला राशिफल : सफलता मिलने से मन आशा से भरा रहेगा

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। आज समस्याओं का समाधान ढूंढने से मानसिक शांति मिलेगी। आज काम में सफलता मिलने से मन आशा से भरा रहेगा और इस वजह से आप में क्रोध की मात्रा भी कम होगी। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, वहां अपना वर्चस्व स्थापित कर पाएंगे और अच्छा मुनाफा भी होगी। कृष्ण जन्माष्टमी की वजह से घर में धर्म कर्म के कार्य चलते रहेंगे और पूरे दिन उपवास भी रखेंगे। नौकरी पेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में पद और अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। परिजनों के साथ शॉपिंग पर खर्च कर सकते हैं। शाम से रात का समय कृष्ण भक्ति में लगा रहेगा।

 

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशिफल : दीर्घकालिक लाभ की स्थिति बनेगी

वृश्चिक राशिफल : दीर्घकालिक लाभ की स्थिति बनेगी

वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार के दिन किसी सरकारी संगठन से दीर्घकालिक लाभ की स्थिति बनेगी। आपकी किसी गलती से सेहत में विकार आने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। लेखन और कला से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से अचानक समाचार सुनने को मिल सकता है और परिवार से जुड़ा जरूरी कार्य पूरा होने की संभावना बन रही है। व्यापारियों को अच्छा फायदा होगा और निवेश से भी लाभ मिलेगा। शाम का समय आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

 

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग पर तिल व जौ अर्पित करें, साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें।

 

धनु राशिफल : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

धनु राशिफल : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

धनु राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन काफी समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पिताजी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन इसे दिल पर ना लें। बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई काम ना करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है और आपका काम बिगड़ सकता है। व्यापारियों की आज कोई व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर घर में धर्म कर्म के कार्य होते रहेंगे और पूरे दिन उपवास भी रहेंगे। शाम से रात का समय जन्माष्टमी के किसी धार्मिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

 

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

 

मकर राशिफल : पराक्रम में वृद्धि होगी

मकर राशिफल : पराक्रम में वृद्धि होगी

मकर राशि वालों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आप किसी समस्या के समाधान के लिए परिजनों से चर्चा करेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है, जिससे शत्रुओं का मनोबल टूटता हुआ नजर आएगा। साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे, जो आपके लिए भविष्य के लिए फायदेमंद रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा आपका कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको काम पर ध्यान देना होगा, अन्यथा वरिष्ठों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा और एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहेंगे। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।

 

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

 

कुंभ राशिफल : बिजनस में निवेश का मौका मिलेगा

कुंभ राशिफल : बिजनस में निवेश का मौका मिलेगा

कुंभ राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी कार्य में निवेश करना चाहते हैं तो निसंकोच करें क्योंकि इससे आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा। व्यापार में दिन भर आपके दोनों हाथों में लड्डू होंगे और किसी अन्य बिजनस में निवेश का मौका भी मिलेगा। जन्माष्टमी के मौके पर घर में धार्मिक माहौल रहेगा और कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। परिवार में कुछ वाद-विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। किसी पुराने परिचित से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। शाम को आप देव दर्शन का लाभ उठाएंगे।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

 

मीन राशिफल : प्रसन्नता का अनुभव करेंगे

मीन राशिफल : प्रसन्नता का अनुभव करेंगे

मीन राशि वालों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों ने अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो आज उन्हें सफलता मिल सकती है। जन्माष्टमी की वजह से अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी और नए नए पकवान भी बनाए जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपके योगदान के लिए आज आपको सराहना मिलेगी। अगर आपको कर्ज की वसूली के लिए जाना है तो उसके लिए दिन उपयुक्त रहेगा। संतान के भविष्य से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए आज आप समय निकाल पाएंगे। शाम के समय आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और मंदिर में त्रिशूल दान करें।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 12:06:29
Privacy-Data & cookie usage: