किसानों को सुगमता से मिल रहा खाद-बीज… – www.khabarwala.news

किसानों को सुगमता से मिल रहा खाद-बीज…

www.khabarwala.news

schedule
2024-08-22 | 09:36h
update
2024-08-22 | 09:36h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
किसानों को सुगमता से मिल रहा खाद-बीज…
किसानों को सुगमता से मिल रहा खाद-बीज… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

Advertisement

  •  अब तक 12 लाख मीट्रिक टन खाद और 8.83 लाखक्विंटल बीज का हो चुका वितरण
  • लक्ष्य का 95 प्रतिशत बोनी पूर्ण
  • अब तक 820.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर, 22 अगस्त 2024: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता के साथ प्रमाणित खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश के किसानों को अब तक लगभग 12 लाख मीट्रिक टन खाद जो लक्ष्य का 88 प्रतिशत वितरित हो चुका है। इसी प्रकार किसानों को 8.83 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 90 प्रतिशत है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में मानसून के साथ शुरू हुए खेती-किसानी में बोनी का रकबा भी निरंतर बढ़ते जा रहा है। प्रदेश में मानसून की काफी अच्छी स्थिति है। राज्य में अब तक 46.35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र याने 95 प्रतिशत क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है। राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ सीजन में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.04.2025 - 05:05:06
Privacy-Data & cookie usage: