होटल व्‍यवसायी के ठिकानों पर ACB-EOW का छापा…

www.khabarwala.news

schedule
2024-08-16 | 08:19h
update
2024-08-16 | 08:19h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
होटल व्‍यवसायी के ठिकानों पर ACB-EOW का छापा…

raipur@khabarwala.com

दुर्ग/भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेहरू नगर ईस्ट निवासी होटल व्यवसाय अनिल कुमार पाठक के होटल एवं निवास में शुक्रवार सुबह एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा छापा मारा गया। नेहरू नगर ईस्ट निवासी होटल व्यवसाय अनिल कुमार पाठक के घर एवं होटल न्यू हैप्पी हॉर्स नेहरू नगर में एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम चार वाहनों में पहुंची। टीम द्वारा पहुंचते ही घर एवं होटल दोनों में ही दस्तावेजों की जांच की जा रही है। टीम द्वारा व्यवसाई को अपने साथ ले जाने की भी चर्चा है

Advertisement

28 अगस्त तक अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को जेल भेजने का आदेश

इधर, शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी की छह दिन की रिमांड खत्म होने पर बुधवार को ईडी ने विशेष कोर्ट में पेश किया गया। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बीच घंटेभर चली बहस के बाद न्यायाधीश ने 14 दिन यानी 28 अगस्त तक आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश सुनाया।

ईडी की ओर से कोर्ट को जानकारी दी गई थी कि दोनों आरोपी अनवर और अरुणपति त्रिपाठी के विरुद्ध 60 दिनों के भीतर आरोप-पत्र पेश किया जाएगा। बता दें कि मेरठ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पिछले हफ्ते दोनों को ईडी रायपुर लेकर आई थी। कोर्ट में पेश कर पूछताछ करने दोनों की सात दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने छह दिन की रिमांड मंजूर की थी।

नकली होलोग्राम मामला चार की जमानत रद

शराब घोटाले से जुड़े नकली होलोग्राम केस में जेल में बंद चार आरोपितों को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को आरोपित दिलीप पांडेय, दीपक दुआरी, अमित सिंह और अनुराग द्विवेदी की ओर से विशेष कोर्ट में लगाई गई जमानत याचिका सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने रद कर दी।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 22:25:09
Privacy-Data & cookie usage: