स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन से पहले किया गया अंतिम पूर्वाभ्यास…

www.khabarwala.news

schedule
2024-08-14 | 10:54h
update
2024-08-14 | 10:54h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन से पहले किया गया अंतिम पूर्वाभ्यास…

raipur@khabarwala.com

Advertisement

               गौरेला पेंड्रा मरवाही, 14 अगस्त 2024: स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन से पहले आज अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। 15 अगस्त को गुरुकुल खेल मैदान पेंड्रारोड में आयोजित हो रहे मुख्य समारोह में विधायक श्री धरम लाल कौशिक ध्वजारोहण करेंगे। गरिमामय समारोह की समूचित तैयारियों के तहत कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार बतौर मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे का मंच पर आगमन, ध्वजारोहण का अभ्यास, परेड निरीक्षण, मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, तीन राउंड में हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, खुले आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़ने, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण, पुरस्कार वितरण, फोटो सेशन सहित संपूर्ण आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री के पी तेंदुलकर, एसडीएम पेंड्रारोड अमित बेक, जिला शिक्षा अधिकारी जेके शास्त्री, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ ललित शुक्ला सहित लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, स्वास्थ्य, वन, उद्यान, उद्योग, खनिज, खाद्य आदि विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 20:11:10
Privacy-Data & cookie usage: