विधायक सिन्हा ने तिरंगा प्रतिज्ञा की दिलाई शपथ..

www.khabarwala.news

schedule
2024-08-14 | 10:42h
update
2024-08-14 | 10:42h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
विधायक सिन्हा ने तिरंगा प्रतिज्ञा की दिलाई शपथ..

raipur@khabarwala.com

  • स्वतंत्रता दौड़ में विधायक, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी
  • स्वतंत्रता दौड़ में विधायक, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिकगण एवं बच्चों ने लगाई दौड़

महासमुंद, 14 अगस्त 2024: प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा आज स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुन्द में स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को मुख्य अतिथि एवं विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह व समस्त अतिथियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, श्री चंद्रहास चंद्राकर, श्री येतराम साहू, श्री संदीप दीवान, श्री सतपाल सिंह पाली, श्री प्रदीप चंद्राकर, पार्षद श्री मनीष शर्मा, श्री महेंद्र सिक्का, शोभा शर्मा, श्रीमती मीना वर्मा, श्री महेंद्र जैन एवं श्री प्रकाश शर्मा, श्री अभिषेक पांडे, सीईओ जिला पंचायत श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, अनुविभागीय अधिकारी श्री उमेश साहू व जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

 

इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आजादी के महत्व को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दौड़ भी उसी का एक हिस्सा है। ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने कहा कि शहीदों के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता। आज उन्हीं के कारण हमें आजादी नसीब हुई है। कार्यक्रम को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने भी संबोधित किया।

तत्पश्चात स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ मिनी स्टेडियम महासमुन्द से प्रारंभ होकर बरौंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनिया चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक होकर स्वामी आत्मानंद हिंदी मिडियम स्कूल से वापस मिनी स्टेडियम महासमुंद में समाप्त हुई। स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा दौड़ में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, श्रीमती राशि महिलांग, डॉ. विमल चोपड़ा, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दौड़ लगाई। इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत पर जुंबा डांस करते हुए अपनी अभिव्यक्ति दी। इसके अलावा विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व पत्रकार, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स, भारत स्काउट एंड गाइड, रेड क्रॉस, नेहरु युवा केंद्र, खेल संघों के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों, आश्रम छात्रवास, गणमान्य नागरिक, महिला समूह सहित 720 लोगों ने दौड़ लगाई। खिलाड़ियों व बच्चों ने तिंरगा झंडा लेकर दौड़ पूरी की। आयोजन में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी, उद्यानिकी, नगर पालिका परिषद एवं अन्य विभागों का सहयोग रहा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.04.2025 - 02:36:54
Privacy-Data & cookie usage: