मानपुर में ब्लाक स्तरीय हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन… – www.khabarwala.news

मानपुर में ब्लाक स्तरीय हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन…

www.khabarwala.news

schedule
2024-08-14 | 12:46h
update
2024-08-14 | 12:46h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मानपुर में ब्लाक स्तरीय हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन…
मानपुर में ब्लाक स्तरीय हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.com

Advertisement

मोहला, 14 अगस्त 2024: मानपुर में ब्लाक स्तरीय हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

मानपुर में ब्लॉक स्तरीय हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक श्री हेमंत ठाकुर, एसडीएम मानपुर श्री अमितनाथ योगी सहित जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में मानपुर में मुख्य मार्ग में तिरंगा रैली निकाला गया। तिरंगा रैली स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मानपुर से मुख्य चौराहा होते हुए खेल मैदान तक निकाला गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ स्वसहायता समूह की दीदियाँ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सद्भावना दौड़ का आयोजन कराया गया। तिरंगा रैली में सभी ने उत्साह के साथ राष्ट्रीय एकता के लिए सहभागिता दी। भारत माता की जयकारे के साथ तिरंगा रैली में राष्ट्रप्रेम का भाव देखने को मिला। हर घर तिरंगा थीम पर चित्रकारी-पेंटिंग किए साथ ही बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद सीईओ मानपुर श्री हनिश मोहम्मद सहित नागरिकगण, ब्लॉक अधिकारी, शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.04.2025 - 11:16:32
Privacy-Data & cookie usage: