तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब : लोगों से अपने घरों में भी तिरंगा फहराने की अपील की…

www.khabarwala.news

schedule
2024-08-13 | 18:50h
update
2024-08-13 | 18:50h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब : लोगों से अपने घरों में भी तिरंगा फहराने की अपील की…

raipur@khabarwala.com

  • कृषि मंत्री श्री नेताम के नेतृत्व में बलरामपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

रायपुर, 13 अगस्त 2024: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य से 9 से 15 अगस्त 2024 तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में जिला मुख्यालय बलरामपुर में वृहद तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली जिला अस्पताल चौक से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैण्ड में समाप्त हुई। रैली में मंत्री श्री नेताम सहित स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में आमनागरिक शामिल हुए और देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों से अपने-अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील की। बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति का प्रदर्शन किया।

Advertisement

मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान नागरिकों को तिरंगे झण्डे का वितरण कर घरों में सम्मान और नियम के साथ भारतीय तिरंगा झण्डा फहराने की अपील की। इस दौरान जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरिक श्री ओमप्रकाश जायसवाल, श्री दीनानाथ यादव सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राए उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 14:25:02
Privacy-Data & cookie usage: