मंगलवार के बाद से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

www.khabarwala.news

schedule
2024-08-12 | 10:52h
update
2024-08-12 | 10:52h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मंगलवार के बाद से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

raipur@khabarwala.com

  • मध्य व दक्षिण छतीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
  • इधर प्रदेश के सुकमा में तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
Advertisement

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से बारिश कम हो रही है। भले ही मानसून का कोटा पूरा हो गया हो लेकिन मानसून के सामान्य से कमजोर होने से प्रदेश के कई जिलों का तापमान बढ़ गया है। इससे दिन में उमस से लोग परेशान दिखे।

हालांकि मंगलवार के बाद से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। अभी प्रदेश के सिर्फ सरगुजा संभाग में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मध्य व दक्षिण छतीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की ही संभावना है।

किसानों को उर्वरक छिड़काव के लिए मिला समय

हालांकि बारिश रुकने से किसानों को फसल में कीटनाशक और उर्वरक छिड़काव के लिए समय मिल गया है। रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। प्रदेशभर में सबसे अधिक बारिश कोरबा में चार सेमी दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक तापमान 34.2 डिग्री सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

दो दिन में ही बढ़ गया तापमान

जिला तापमान

जगदलपुर 32.7 डिग्री

दुर्ग 31.6 डिग्री

रायपुर 30.8 डिग्री

पेंड्रारोड 30.6 डिग्री

बिलासपुर 30 डिग्री

अंबिकापुर 30 डिग्री

राजनांदगांव 30 डिग्री

रविवार को इन जगहों में हुई बारिश

पसान, बड़े बचेली, जगदलपुर में चार सेमी, राजपुर, बिहारपुर, कुआकोंडा, बस्तर में तीन सेमी, बलरामपुर, वाड्रफनगर, बकावंड, दुर्गूकोंदल, गरियाबंद, ओडगी में दो-दो सेमी, रघुनाथ नगर, तोकापाल, छिंदगढ़, लाल बहादुर नगर, तोंगपाल, जगरगुंडा, कोंडागांव, अमलीपदर, नरहरपुर, चांदो, कटेकल्याण, कुटरू, गंगालूर, दरिमा में एक सेमी बारिश दर्ज की गई।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 07:06:58
Privacy-Data & cookie usage: