भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन उत्सव: CM विष्णु देव साय हुए शामिल

0 ऐसे आयोजनों से पार्टी प्रदेश की संस्कृति को सहेजने का कर रही प्रयास : साय

रायपुर@khabarwala.news। छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने आज प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सावन उत्सव का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, हरियाणा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और पूर्व सांसद रेणुका सिंह समेत महिला मोर्चा की कई सदस्य भी उपस्थित थीं। उत्सव में शामिल सभी महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया, और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईं महिलाओं ने सावन महोत्सव में लोक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसमें बस्तर की महिलाओं की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सावन महोत्सव में शामिल होकर प्रदेश की सभी बहनों को इस उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महिलाओं का पूरा सहयोग मिला है, इसलिए महिला मोर्चा की सभी महिलाओं को बधाई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पार्टी प्रदेश की संस्कृति को सहेजने का प्रयास कर रही है।इस बीच मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि विश्रामपुर में होने वाली विशाल कावड़ यात्रा में कल हैदराबाद के विधायक टी. राजा भी शामिल होंगे। सावन उत्सव के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इतने बड़े स्तर पर महोत्सव का आयोजन किया गया है और महिलाएँ इसमें बेहद खुशी से झूम रही हैं, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में राजनीति भी देखने को मिली। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त करने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन मुख्यमंत्री निवास में होता था और दिल्ली से आने वाली महिलाएँ सारा श्रेय कांग्रेस के मुख्यमंत्री को देती थीं। लेकिन इस बार, पाँच साल में पहली बार, ऐसा एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *