मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को हरेली त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी…

www.khabarwala.news

schedule
2024-08-03 | 17:17h
update
2024-08-03 | 17:17h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को हरेली त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी…

raipur@khabarwala.com

Advertisement

  • हरेली त्यौहार पर एक पेड़ माँ के नाम लगाने की अपील की

रायपुर, 03 अगस्त 2024: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हरेली त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति यहां के उत्सवों में प्रमुखता से दिखाई देती है। छत्तीसगढ़ का लोक त्यौहार हरेली छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रचा-बसा खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है। इसमें अच्छी फसल की कामना के साथ खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा की जाती है। इस दिन धरती माता की पूजा कर हम भरण पोषण के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि इस बार हम धरती माता का आभार उनकी पूजा करने के साथ ’एक पेड़ माँ के नाम’ लगाएं और हरेली की खुशियां मनाएं। श्री साय ने कहा कि हरेली त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.09.2024 - 22:08:11
Privacy-Data & cookie usage: