उफनती महानदी में पैरों में जंजीर बंधी महिला मछुआरों को मिली…

www.khabarwala.news

schedule
2024-08-02 | 10:39h
update
2024-08-02 | 10:39h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
उफनती महानदी में पैरों में जंजीर बंधी महिला मछुआरों को मिली…

raipur@khabarwala.com

  • बांधकर फेंके जाने की आशंका, 20 किलोमीटर तक बहकर आई महिला
  • मछुआरों ने उफनती महानदी में बहती हुई एक महिला को सुरक्षित बचाया
  • महिला के पैरों में लोहे की जंजीर बंधी थी
  • महानदी में बहते आ रही थी महिला
  • पुसल्दा गांव के मछुआरों ने महिला को बचाया
Advertisement

रायगढ़। नवगठित सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब उफनते हुए महानदी में एक जंजीर में बंधी महिला को मछुआरों ने सुरक्षित बचाया हैं। महिला के जीवित रहने पर आश्चर्य तथा जंजीर बंधे होने से झंकझोर कर रख दिया है। जिससे उसे फेंके जाने की बात कही जा रही हैं। फिलहाल पुलिस प्रकरण में जांच कर रही है।

महिला को सुरक्षित बचाया मछुआरों ने

मिली जानकारी के मुताबिक ओडिसा के झारसुगडा थाना क्षेत्र के पुसल्दा गांव के मछुआरों ने उफनती महानदी में बहती हुई एक महिला को सुरक्षित बचाया है। मछुआरों के द्वारा महिला से प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम सरोजनी रणवीर बताते हुए कहा कि वह नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोर्रा गांव की रहने वाली है और तकरीबन 20 किलोमीटर दूर बहकर यहां तक पहुंची है।

 

वहीं, 20 किलोमीटर तक बहकर आई महिला के दोनों पैरों में लोहे की जंजीर से बंधे होने के बावजूद महिला की जान बच गई। इसके बाद से उसे बचाने वाले मछुआरों भी इसे आश्चर्य मान रहे हैं। महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और महिला को उसके गांव भेजने की तैयारी की जा रही है।

मछुआरों ने बताया

महानदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने बताया कि उन लोगों ने महिला को देखे तो वह बहकर आ रही थी बाकी जो लोग थे उन लोगों ने देखा। जैसे पास में किनारे दिखी तो सभी दौड़कर गये, उसे बचाकर लाये और नाव में लाकर बैठाया।

उसको खाना-पानी और कपड़ा लाकर दिया है। महिला के पैरों में लोहे की जंजीर बंधी होने से आशंका जताई जा रही है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बहरहाल पूरे घटनाक्रम लोगों ने पुलिस प्रशासन को भी दिए हैं पुलिस भी मामले को गंभीर समझते हुए पूरे प्रकरण में सूक्ष्मता से जांच पड़ताल कर रही है। ताकि इस तरह की कृत्य करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

 

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 12:39:16
Privacy-Data & cookie usage: