मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास का किया अवलोकन…

www.khabarwala.news

schedule
2024-07-31 | 15:35h
update
2024-07-31 | 15:35h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास का किया अवलोकन…

raipur@khabarwala.com

Advertisement

रायपुर, 31 जुलाई 2024: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के सेक्टर 24 में नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने नए सीएम हाउस परिसर का अधिकारियों के साथ भ्रमण कर निवास कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री को नक्शे के माध्यम से नए सीएम हाउस में हुए सभी निर्माण कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद और श्री राहुल भगत मौजूद थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.09.2024 - 10:44:02
Privacy-Data & cookie usage: