अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान…

www.khabarwala.news

schedule
2024-07-23 | 14:07h
update
2024-07-23 | 14:08h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान…

raipur@khabarwala.com

Advertisement

रायपुर, 23 जुलाई 2024: राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार ने सम्मानित करने हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया

अतिविशिष्ट अतिथियों के आगमन पर उत्कृष्ट सेवा भाव से कार्य करने वाले राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार ने सम्मानित करने हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर श्री यशवंत कुमार ने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य से छत्तीसगढ़ राज्य की अच्छी छवि बनती है। विगत माह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर आये थे और उन्होंने राजभवन में विश्राम किया था। इस दौरान राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्तम सेवा भाव का प्रदर्शन करते हुए अच्छी से अच्छी व्यवस्था बनाने के लिए कार्य किया। राजभवन की व्यवस्था की प्रधानमंत्री द्वारा भी सराहना की गई। सचिव ने सभी कोे लगन और मेहनत से कार्य करने के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.08.2024 - 03:34:48
Privacy-Data & cookie usage: