प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित…

www.khabarwala.news

schedule
2024-07-18 | 09:59h
update
2024-07-18 | 09:59h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित…

raipur@khabarwala.com

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

         गौरेला पेंड्रा मरवाही, 18 जुलाई 2024:  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस के तहत विनिर्माण क्षेत्र में अधिकतम 50 लाख रुपए की परियोजना तथा सेवा-व्यवसाय क्षेत्र में अधिकतम 20 लाख रुपए की परियोजना के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। पात्र आवेदक के.वी.आई.सी. की वेब साईट www.kviconline.gov.in में ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

Advertisement

योजना की पात्रता के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिये। विनिर्माण के क्षेत्र में 10 लाख तथा सेवा-व्यवसाय के क्षेत्र में 5 लाख रूपए से अधिक परियोजना की स्थापना हेतु लाभार्थी को 8वीं उत्तीर्ण आवश्यक होगा। योजना के अंतर्गत कोई आय सीमा नहीं है। ऐसी संस्था-व्यक्ति, जिन्हें शासन के किसी अन्य योजना के तहत अनुदान का लाभ प्राप्त हो चुका है इस योजना के तहत ऋण हेतु अपात्र होंगे। आवेदन करने हेतु जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, उनमें परियोजना प्रतिवेदन, नगर या ग्राम पंचायत का अनापत्ति सह जनसंख्या प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, आवेदक श्रेणी विशेष से होने पर सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति, दिव्यांग होने पर सक्षम अधिकारी का दिव्यांगता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो शामिल है।

आवेदन किये जाने हेतु कोई शुल्क की आवश्यकता नहीं हैं। सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को 10 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांग को 5 प्रतिशत अंशदान देना होगा। सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को शहरी क्षेत्र में 15 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 25 प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी। इसी प्रकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांग, पूर्व सैनिक को शहरी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 35 प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी। योजना की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, प्रशासकीय भवन, गुरुकुल विद्यालय परिसर, पेंड्रारोड, कक्ष क्रमांक-11 एवम 12 से संपर्क कर सकते हैं

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 13:16:37
Privacy-Data & cookie usage: