श्री रामलला दर्शन योजना: जांजगीर चाम्पा जिले के 187 राम भक्तों की टोली हुई रवाना…

www.khabarwala.news

schedule
2024-07-10 | 16:17h
update
2024-07-10 | 16:17h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
श्री रामलला दर्शन योजना: जांजगीर चाम्पा जिले के 187 राम भक्तों की टोली हुई रवाना…

raipur@khabarwala.news

  • विधायक एवं कलेक्टर ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर, 10 जुलाई 2024: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आज जांजगीर-चाम्पा जिले के 187 राम भक्तों की टोली एवं 10 एस्कॉर्ट ऑफिसर्स को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया। इस अवसर पर खोखरा चौक, जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री व्यास नारायण कश्यप, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने राम भक्तों को जांजगीर से रेलवे स्टेशन बिलासपुर तक ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement

विधायक श्री व्यास नारायण कश्यप ने रामलला दर्शन के लिए रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से आग्रह किया कि वे शासन की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर खोखरा चौक, जांजगीर, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हो गया।

श्रद्धालु श्री बलराम पांडे ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा, ष्मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा निकाली गई श्री रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। इसके माध्यम से हम सुविधाओं के साथ निशुल्क अयोध्या जाकर भगवान श्री रामलला जी के दर्शन कर पा रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है।

श्री राकेश तिवारी ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा, ष्श्री रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। इसके माध्यम से हम निशुल्क अयोध्या जाकर भगवान श्री रामलला के दर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान मुख्यमंत्री को हमेशा सुखी रखे।ष्

 

तीर्थयात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की यह बहुत अच्छी योजना है। इस योजना के तहत लोग आसानी से और निशुल्क अयोध्या जाकर भगवान श्री रामलला के दर्शन कर सकते हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रद्धालुओं को एक अनूठा अवसर प्रदान किया है, जिससे वे धार्मिक यात्रा कर सकते हैं और अपने आध्यात्मिक अनुभव को समृद्ध बना सकते हैं। यह योजना न केवल लोगों की धार्मिक आस्था को मजबूत करती है, बल्कि उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी लाभान्वित करती है।

इस प्रकार, श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन ने धार्मिक और सांस्कृतिक उन्नयन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी सरकार की इस संवेदनशील पहल से प्रदेश के लोग अत्यंत प्रसन्न और आभारी हैं। इस योजना ने न केवल लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है, बल्कि उन्हें एक नई आशा और विश्वास भी प्रदान किया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.08.2024 - 01:51:14
Privacy-Data & cookie usage: