एक बार फिर भूकंप से हिली धरती

एमपी के सिवनी में देर रात लगे झटके, 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज… – www.khabarwala.news

schedule
2024-07-08 | 06:43h
update
2024-07-08 | 06:43h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
एक बार फिर भूकंप से हिली धरती – एमपी के सिवनी में देर रात लगे झटके, 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज…

raipur@khabarwala.news

  • कई सालों से हो रही भूगर्भीय हलचल।
  • 13 मार्च की रात दहशत में आ गए थे।
  • कुछ रिक्टर स्केल पर भी दर्ज हुए हैं। 
Advertisement

सिवनी । बीते वर्षो की तरह इस वर्ष भी मानसून आते ही भूगर्भीय हलचल शुरू हो गई है। रविवार देर रात दो बजे के बाद उस वक्त शहर व आसपास के लोगों की गहरी नींद खुल गई जब तेज आवाज के साथ धरती हिली। रिक्टर स्केल पर रविवार देर रात 2 बजकर 2 मिनिट 51 सेकंड पर 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

भूकंप को लेकर एक बार फिर दहशत फैल गई

पहले चार माह पूर्व 13 मार्च की रात 8 बजकर दो मिनिट पर 3.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। रविवार रात आए भूकंप से किसी प्रकार की हानि की बात सामने नहीं आई है लेकिन लोगों में भूकंप को लेकर एक बार फिर दहशत फैल गई है।

 

वर्ष 2020 में 27 अक्टूबर को रिक्टर स्केल पर सिवनी में पहला भूकंप 3.3 तीव्रता दर्ज किया था।

31 अक्टूबर को दिन में ही दो बार 3.1 व 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया था। तब भी दहशत थी।

नौ नवंबर को सिवनी में रिक्टर पर 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया था। वर्षा के बाद झटके लगे थे।

13 मार्च की रात धरती के कांपने से लोग दहशत में आ गए थे। चार माह से झटके महसूस नहीं हुए।

कई सालों से हो रही भूगर्भीय हलचल

भूकंप के हल्के झटके वर्षा के बाद बीते चार सालों से लगातार शहर से लगे कुछ क्षेत्रों में आ रहे हैं।पिछले साल भूगर्भीय हलचल पर जांच करने आए भू विज्ञानियों ने बताया था कि वर्षा का पानी दरारों के जरिए गहराई में पहुंचने के कारण तैयार ऊर्जा के बाहर निकलने से यह झटके महसूस किए जा रहे हैं। बीते चार सालों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इनमें से कुछ रिक्टर स्केल पर भी दर्ज हुए हैं।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
29.03.2025 - 01:50:57
Privacy-Data & cookie usage: