आज का राशिफल, 2 जुलाई 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2024-07-02 | 05:07h
update
2024-07-02 | 05:07h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल, 2 जुलाई 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशिफल : आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी

मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य रहने वाला है। काफी जद्दोजहद के बाद आज आपको परेशानियों से मुक्ति मिल रही है। भाग्य का धीरे-धीरे उदय हो रहा है और बढ़ती आर्थिक परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी। अगर आप कोई छोटा और पार्ट टाइम बिजनस करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय निकालने में आसानी होगी। व्यापार के सिलसिले में आज आप दूर-दूर की यात्रा भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

 

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी को पान का बीड़ा अर्पित करें।

 

वृषभ राशिफल : मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी

वृषभ राशिफल : मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी

वृषभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य को लेकर घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह-मशविरा हो सकता है। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए आपको स्थायी उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी करनी पड़ेगी, जिससे आपका धन भी अधिक खर्च होगा। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी उन्नति होगी। ससुराल पक्ष के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। शाम को आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी।

 

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करने के बाद भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

 

 

मिथुन राशिफल : मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा

मिथुन राशिफल : मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा

मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और नई नई चीजों को जानने में रुचि बढ़ेगी। आपके कारोबार में तेजी आएगी, जिससे आपके आर्थिक लाभ के सभी रास्ते खुलेंगे और आप आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत बनाएंगे। परिवार में किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन काफी प्रसन्न होगा। मित्रों की मदद से आपके कई कार्य पूरे होंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

 

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें और हनुमानजी बूंदी का भोग लगाएं।

 

कर्क राशिफल : खर्चों पर नियंत्रण रखें

कर्क राशिफल : खर्चों पर नियंत्रण रखें

कर्क राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। भाई-बहनों की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं, इसलिए उनका पूरा ध्यान रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। छात्र आज अपने शिक्षकों और दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत होगा।

Advertisement

 

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन, बड़ा भाई या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

 

सिंह राशिफल : गुरुजनों का सहयोग मिलेगा

सिंह राशिफल : गुरुजनों का सहयोग मिलेगा

सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन शुभ रहेगा। नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में चल रहे कार्यों को पूरा कर पाएंगे और अपने काम पर ध्यान देना होगा। आज पिताजी और बड़ों की सलाह से आपको कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार मिलेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में चल रही परेशानियों से गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों का साथ मिलेगा और आपके कई अधूरे कार्य पूरे होंगे। सायंकाल का समय घर के सदस्यों के साथ हंसी मजाक में व्यतीत करेंगे।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

 

कन्या राशिफल : करियर में संतुष्टि रहेगी

कन्या राशिफल : करियर में संतुष्टि रहेगी

कन्या राशि वाले मंगलवार के दिन उत्साह के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आपके बहुत जरूरी कार्य आज आसानी से पूरे हो जाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान के विवाह के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आएंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में संतुष्टि रहेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और खरीदारी के मूड में भी रहेंगे। शाम का समय आप दोस्तों के साथ धार्मिक कार्यों में बिताएंगे।

 

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे 5 घी की दीपक जलाएं।

 

तुला राशिफल : खास लोगों से जान पहचान बढ़ेगी

तुला राशिफल : खास लोगों से जान पहचान बढ़ेगी

तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी और धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। कई प्रभावशाली लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। परिवार में आज कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। कारोबार में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप साहस और बुद्धि से इन लोगों को परास्त करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे।

 

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत करें और 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशिफल : लेनदेन करने से बचें

वृश्चिक राशिफल : लेनदेन करने से बचें

वृश्चिक वालों के लिए मंगलवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माताजी के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से घर का माहौल कुछ समय के लिए खराब हो सकता है। किसी से आज धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा धन फंस सकता है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अच्छा है, जिसमें भाग्य भी आपका साथ देगा। शाम का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

 

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

 

धनु राशिफल : आत्मविश्वास चरम पर होगा

धनु राशिफल : आत्मविश्वास चरम पर होगा

धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आपका कहीं पैसा फंसा हुआ है और आप उसे प्राप्त करना चाहते हैं तो वह बड़ी मुश्किल से मिलेगा। दैनिक कार्यों में लापरवाही ना करें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार में प्रगति के साथ आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर के लिए घरेलू सामानों की खरीदारी में अधिक समय बिता सकते हैं, जिससे धन भी अधिक खर्च होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध प्रबल रहेंगे और कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

 

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को चोला अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

मकर राशिफल : आर्थिक स्थिति बेहतर होगी

मकर राशिफल : आर्थिक स्थिति बेहतर होगी

मकर राशि वालों को मंगलवार के दिन शुभ समाचार मिलते रहेंगे। आज आप धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने का सोच सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और उनके खाने-पीने का ध्यान रखें। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जो लोग खरीद-फरोख्त का कारोबार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा मुनाफा होगा। दोस्तों के साथ हास-परिहास भी बढ़ेगा, लेकिन बेवजह के झगड़ों में पड़ने से आपको बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। सायंकाल का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

 

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और लाल मसूर, चंदन आदि का दान करें।

 

कुंभ राशिफल : आपका सितारा बुलंद होगा

कुंभ राशिफल : आपका सितारा बुलंद होगा

कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा और समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। आज आपको नौकरी में अधिकारियों के सहयोग का लाभ उठाने का कोई शुभ अवसर प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी निवेश से अच्छा फायदा होगा। अगर आप नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। अध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी और दूसरों की मदद में आगे रहेंगे। यदि आज किसी को पैसा उधार देना पड़े तो बिलकुल भी ना दें क्योंकि मिलने की संभावना बहुत कम है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आज आपको अपने पिताजी की सलाह की जरूरत पड़ेगी।

 

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और पांच चमेली के तेल के दीपक जलाएं।

 

 

मीन राशिफल : तरक्की के क्षेत्र में कई रास्ते खुलेंगे

मीन राशिफल : तरक्की के क्षेत्र में कई रास्ते खुलेंगे

मीन राशि वालों को मंगलवार के दिन जीवन के हर क्षेत्र में लाभ होगा। माता-पिता और गुरुजी की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा और धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा। परिवार में अगर कोई विवाद चल रहा है तो आज वह खत्म हो जाएगा और घर में शांति बनी रहेगी। नौकरी पेशा जातकों के आज तरक्की के क्षेत्र में कई रास्ते खुलेंगे और कार्यक्षेत्र में प्रभाव भी बढ़ेगा। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छा समाचार मिलेगा। लव लाइफ में अगर कोई गलतफहमी चल रही है तो आज बातचीत के माध्यम से खत्म हो जाएगी। मीन राशि वालों के लिए आज विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

 

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं और हनुमान मंदिर जाएं।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.07.2024 - 05:29:24
Privacy-Data & cookie usage: