आज का राशिफल 29 जून 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2024-06-29 | 05:43h
update
2024-06-29 | 05:43h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 29 जून 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि वालों के लाभ और अधिकार में वृद्धि होगी

मेष राशि के जातकों को आज शनिवार के दिन नौकरी, व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं। जिससे आपके विरोधी मन ही मन जलेंगे। लेकिन आपको उनकी चिंता छोड़कर आगे बढ़ना होगा और अपने काम पर ध्यान देना होगा। आज रचनात्मक कार्यों में मेष राशि के विद्यार्थियों की रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल हो सकता है, विवाह की बात तय हो सकती है। शाम का समय परिवार के साथ सुख में बीतेगा। आज परिवार के सभी सदस्यों को खुश देखकर आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

 

वृषभ राशि में धन खर्च का योग बना है

वृषभ राशि में धन खर्च का योग बना है

आज शनिवार के दिन वृषभ राशि के जातकों के सितारे बताते हैं कि, आपका समय आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में व्यतीत होगा। शॉपिंग और पारिवारिक जरूरतों की वजह से आपका धन भी आज विशेष रूप से खर्च होने वाला है। आज परिवार में बड़ों के बीच वाद-विवाद के योग बन रहे हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप बड़ों में हस्तक्षेप करने से बचें। आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। छात्रों को शिक्षकों से मार्गदर्शन मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सुख प्राप्त होगा।

 

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें।

 

 

मिथुन राशि के जातकों की जिम्मेदारी बढ़ेगी

मिथुन राशि के जातकों की जिम्मेदारी बढ़ेगी

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आपके ऊपर आज कई तरह के काम की जिम्मेदारी रहेगी जिससे आपका दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। आपको आज परिवार में वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके सितारे बताते हैं कि अगर आपने किसी को ऋण या उधार दिया है तो आपको अपना खोया हुआ धन वापस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

 

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं।

 

कर्क राशि वालों का भाग्य आर्थिक मामलों में साथ देगा

कर्क राशि वालों का भाग्य आर्थिक मामलों में साथ देगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन लाभकारी रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। लंबे समय से आपका फंसा हुआ धन आज आपको मिल सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। किसी मांगलिक और सामाजिक काम में शामिल होने का संयोग बनेगा।

Advertisement

 

भाग्य आज 66% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ लाभकारी रहेगा।

 

सिंह राशि वालों को वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा

सिंह राशि वालों को वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा

सिंह राशि के सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने कामकाज में सभी से मेलजोल बनाकर रखना होगा। कुछ लोग मन ही मन आपसे ईर्ष्या करेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आपके लिए सलाह है कि आप आज अपने कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से काम कीजिए इससे आपका काम सहजता से पूरा हो पाएगा। आपको आज वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी को आप आज कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। भाई बहनों से भी आज आपको सहयोग मिलेगा।

 

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का दूध से अभिषेक करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

 

कन्या राशि वालों को विपरीत लिंगी जातकों से सहयोग मिलेगा

कन्या राशि वालों को विपरीत लिंगी जातकों से सहयोग मिलेगा

आज शनिवार के दिन कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आपके कामकाज में आज कुछ बदलाव दिखेगा जो आपको अचंभित कर देगा। आपको नौकरी और कारोबार में विपरीतलिंगी सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको उनसे बातचीत करते समय वाणी में विनम्रता बनाए रखें। शाम के समय किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न नजर आएंगे। छात्रों की शिक्षा में चल रही दिक्कतों को खत्म करने में शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। मातृ पक्ष से आपको लाभ मिलता नजर आ रहा है।

 

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद लें।

 

तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा

तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा

आज का दिन तुला राशि के लिए आनंददायक रहेगा। आपको आज परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको आज बुद्धि से भरपूर लाभ मिल रहा है। घर के पुराने अटके कार्यों को करने के लिए आज का दिन शुभ है, इसलिए अपने काम में तेजी लाएं। आपके घर में आज कुछ सकारात्मक बदलाव भी दिखेंगे। अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके सभी पहलुओं को ध्यान से देख लें, फिर आगे बढ़ें। आर्थिक मामलों में किए प्रयास सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई उपहार दे सकते हैं।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और राहु के मंत्र का जप करें।

 

वृश्चिक राशि के जातक उतावलेपन में फैसला लेने से बचें

वृश्चिक राशि के जातक उतावलेपन में फैसला लेने से बचें

आज कामकाज के लिहाज से वृश्चिक राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। लेकिन आपको आज कोई भी बड़े फैसले लेने से पहले अनुभवी लोगों से बात कर लेनी चाहिए, उतावलेपन में फैसला लेने से बचें। मित्रों के साथ आज आपका तालमेल अच्छा रहेगा और इनके साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं। घर अथवा कार्यक्षेत्र में यदि कोई मामला चल रहा है तो आज आप सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, जिससे हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको आज किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

 

धनु राशि के जातक बजट का ध्यान रखते हुए काम करें

धनु राशि के जातक बजट का ध्यान रखते हुए काम करें

आज शनिवार का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा है आपको आज सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। कोई अटका काम भी आज आपका पूरा हो सकता है। सितारे कहते हैं कि आज कार्यक्षेत्र में दी गई सलाह का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी मिलेगी। आज का दिन आप कुछ खरीदारी करने में बिता सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि आप अपनी जेब को ध्यान में रखकर ही खरीदारी करें ताकि अचानक पैसों की ज़रूरत पड़ने पर आपको किसी से उधार न लेना पड़े, यानी आपको बजट का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। शाम का समय परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर व्यतीत होगा।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

 

मकर राशि वालों को उधार लेन देन से बचना होगा

मकर राशि वालों को उधार लेन देन से बचना होगा

मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आपका कोई पुराना मित्र या संबंधी आज अचानक आपके सामने आ सकता है जिससे आपको सरप्राइज मिलेगा। आपको किसी को पैसा उधार देने से आज बचना होगा क्योंकि दिया गया धन आपका फंस सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल रहेगा। लेकिन संतान पक्ष से आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। पिता की सलाह से आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। मकर राशि के कारोबारियों के लिए आज शाम का समय अधिक अनुकूल है।

 

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

 

कुंभ राशि के जातक अच्छी कमाई कर सकते हैं

कुंभ राशि के जातक अच्छी कमाई कर सकते हैं

कुंभ राशि में मौजूद शनि आज कुंभ राशि के लिए लाभ की स्थिति बना रहे हैं। आज आज राजनीति और सामाजिक कार्य में सक्रिय रह सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, इस मामले में कुछ धन भी खर्च होगा। छात्रों को अपने सीनियर्स से सीखने का मौका मिलेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज इसका लाभ आपको मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातक आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, धैर्य से स्थिति को संभालने में सफल होंगे। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा।

 

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

 

 

मीन राशि वालों को अटका धन मिल सकता है

मीन राशि वालों को अटका धन मिल सकता है

मीन राशि के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। आज आपका खोया हुआ अथवा अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। आज आप बुद्धि और चतुराई से किसी कठिन समस्या का समाधान पाने में सफल रहेंगे। आप परिवार के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए आज समय निकालेंगे और जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाएंगे। आज शाम के समय आप किसी मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में आज सावधानी बरतनी होगी, वाहन पर आज धन खर्च का योग बना हुआ है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
29.06.2024 - 06:06:51
Privacy-Data & cookie usage: