पटना में लगे अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा के खिलाफ पोस्टर, ‘बिहार में सोनाक्षी को नहीं घुसने देंगे…

www.khabarwala.news

schedule
2024-06-24 | 12:53h
update
2024-06-24 | 12:53h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पटना में लगे अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा के खिलाफ पोस्टर, ‘बिहार में सोनाक्षी को नहीं घुसने देंगे…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

Sonakshi-Zaheer Wedding: ‘बिहार में सोनाक्षी को नहीं घुसने देंगे…’ पटना में लगे अभिनेत्री के खिलाफ पोस्टर, शत्रुघ्न सिन्हा को दी ये नसीहत

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्‍हा

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉयफ्रेंड जहीर से की है शादी

शादी से पूर्व सोनाक्षी के घर की गई थी

‘हिंदू शिव भवानी सेना’ ने लगाए पोस्टर

पटना। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बन चुके हैं। जहां एक तरफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के गलियारों में यह शादी सुर्खियां बटोर रही है, तो वहीं दूसरी ओर इसका विरोध भी शुरू हो गया है। बिहार में सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें उन्हें राज्य में न घुसने देने की बात कही गई है।

 

दरअसल, बिहार के पटना में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के खिलाफ पोस्टर्स लगाए गए हैं। इसमें सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी को लव जिहाद को बढ़ावा देने वाला और अवैध धर्मांतरण बताया गया है।

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा से कही ये बात

पटना में ‘हिंदू शिव भवानी सेना’ द्वारा यह पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि शत्रुघ्न सिन्हा शादी के फैसलों को लेकर पुनर्विचार करें, नहीं तो अपने घर ‘रामायण’ का नाम तुरंत बदल दें। इससे हिंदू धर्म का अपमान हो रहा है। पोस्टर में चेतावनी दी गई है कि ‘हिंदू शिव भवानी सेना’ द्वारा सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में घुसने नहीं दिया जाएगा।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.09.2024 - 05:18:34
Privacy-Data & cookie usage: