आज का राशिफल 13 जून 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2024-06-13 | 05:36h
update
2024-06-13 | 05:36h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 13 जून 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि के जातक संयमित होकर काम करें

मेष राशि के जातकों के लिए आज सितारे कहते हैं कि, दोस्तों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं, लेकिन आज अपने गुस्से और अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनबन आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ही सतर्क और संयमित होकर काम करने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकते हैं। नए काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। भाई की सलाह से पारिवारिक व्यवसाय में प्रगति होगी और आपके पारिवारिक काम पूरे होंगे। आपके प्रेम जीवन में एक नया अध्याय शुरू होगा। सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ने से आपको सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी।

 

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

वृषभ राशि वालों को योजनाओं का लाभ मिलेगा

वृषभ राशि वालों को योजनाओं का लाभ मिलेगा

आज गुरुवार को वृषभ राशि के सितारे कहते हैं कि, आप कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर ध्यान देंगे, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने काम की वजह से अपने अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आज व्यस्तता के बावजूद आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे, जिससे जीवनसाथी खुश रहेगा और आपकी लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। शाम का समय सामाजिक संबंधों के लिए लाभकारी रहेगा।

 

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

 

 

मिथुन राशि वालों को टीमवर्क के साथ काम करना होगा

मिथुन राशि वालों को टीमवर्क के साथ काम करना होगा

मिथुन राशि के जातकों को आज लाभ की संभावना है। लेकिन माता और पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें इनकी सेहत में नरमी से आपको चिंता हो सकती है। यदि आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत के बाद ही आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपको आज कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के साथ काम करना होगा। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ लोगों से मिलना और उनसे सलाह लेना लाभदायक रहेगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में वृद्धि होगी। शाम का समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। नौकरी और व्यापार से जुड़े मामले भी आज सुलझते नजर आ रहे हैं।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

 

कर्क राशि वालों के अधिकार में वृद्धि होगी

कर्क राशि वालों के अधिकार में वृद्धि होगी

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए खर्चीला रह सकता है। आज चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में होकर आपको अनावश्यक खर्चों में उलझा सकते हैं। यदि आप अपने विरोधियों की आलोचना पर ध्यान दिए बिना अपना काम करते रहेंगे तो आने वाले समय में सफलता आपके कदम चूमेगी आपको अपने परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों के अधिकारों में आज वृद्धि होगी और कुछ नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में भी मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे। छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

Advertisement

 

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।

 

सिंह राशि वालों को ससुराल से लाभ और सम्मान मिलेगा

सिंह राशि वालों को ससुराल से लाभ और सम्मान मिलेगा

सिंह राशि के लिए आज गुरुवार का दिन कैसा रहेगा इस बारे में सितारे बताते हैं कि आपको अपने पिता से आज लाभ और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके धन में वृद्धि होगी। भाई की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे और अचानक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में शत्रु षड्यंत्र और लोकलुभावन बातों से बचने का प्रयास करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। विरोधी आज आपके सक्रिय रहने वाले हैं। धार्मिक कार्यों पर खर्च करने से आज आपकी कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको सम्मान प्राप्त होगा। नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

 

कन्या राशि वालों को कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी

कन्या राशि वालों को कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी

कन्या राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सही समय पर आप आज सही निर्णय ले सकेंगे। आपको आज भविष्य की योजनाओं में निवेश से भी फायदा मिलेगा। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और जीवनसाथी का सहयोग भी आपको मिलता दिख रहा है। वैसे आज कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में तत्परता बनाए रखने से लाभ होगा। शाम का समय आपका अनुकूल बीतेगा। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। घर के कामों की समस्या भी धीरे-धीरे सुलझती नजर आ रही है। सलाह है कि, विपरीत परिस्थिति आने पर अपने गुस्से पर काबू रखें।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लें।

 

तुला राशि के लिए दिन लाभकारी रहेगा

तुला राशि के लिए दिन लाभकारी रहेगा

तुला राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपके कार्यक्षेत्र में आपके पद और अधिकार में वृद्धि होगी। आपका प्रभाव और सम्मान भी आज बढेगा। लव लाइफ में आपको कोई ऐसा उपहार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। विद्यार्थी अपनी समस्याओं का उचित समाधान न मिलने के कारण बेचैन रह सकते हैं, आपको आज किसी शोध कार्य में सफलता मिलेगी। आज परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। पिता तुल्य व्यक्तियों से सहयोग से आज आपको लाभ मिलेगा। नई योजनाओं को शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी और आप दान-पुण्य के कार्य भी करेंगे।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। पीली वस्तु का दान करें और पीला चंदन लगएं।

 

वृश्चिक राशि के लिए दिन फायदेमंद रहेगा

वृश्चिक राशि के लिए दिन फायदेमंद रहेगा

आज गुरुवार के दिन वृश्चिक राशि के सितारे कहते हैं कि, आज आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का प्रवाह होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप किसी पारिवारिक विषय पर गहन चिंतन कर सकते हैं। आज किसी पारिवारिक विषय को लेकर धन खर्च का भी योग बना हुआ है। किसी महिला मित्र के कारण आज आपको व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज कार्यक्षेत्र में भी अधिकारी से तालमेल बना रहेगा जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। शाम को संतान पक्ष से अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।

 

धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी

धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि भविष्य को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास आज आपके जीवन में शुभता लेकर आएंगे, आपको आज दीर्घकालीन निवेश से फायदा मिलने वाला है। नए संपर्क आपके भाग्य में वृद्धि करेंगे, लेकिन रोजमर्रा के कामों में ढिलाई न बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। सरकारी काम भी आज आपको सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी विशेष आयोजन के तहत आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा और धर्म-अध्यात्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार भी आज हो सकता है।

 

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

 

मकर राशि के जाक विरोधियों पर हावी रहेंगे

मकर राशि के जाक विरोधियों पर हावी रहेंगे

आज मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, दांपत्य जीवन में सौम्यता और प्रेम का संचार बना रहेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से शत्रुओं का मनोबल टूटता नजर आएगा और आपके कुछ महत्वपूर्ण काम भी बनेंगे। अचानक मेहमानों के आने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन खर्च का योग भी प्रबल रहेगा। साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी। आज आप परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे और घर के बड़ों से आपको सहयोग मिेलेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर पर भी आज आपका फोकस बना रहेगा। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मकर राशि के जातकों को चिंता हो सकती है।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

 

कुंभ राशि के जातक कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें

कुंभ राशि के जातक कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक से कुछ ऐसी स्थिति बन सकती है जिससे आपको चिंता परेशानी हो सकती है। आज भूमि और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं तो जो लोग घर या गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं उनके प्रयास सफल होंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। आपको अधिकारी वर्ग से वाद विवाद में उलझने से बचना चाहिए। सांसारिक सुखों का आनंद लेंगे। पसंदीदा घरेलू सामान खरीदा जा सकता है। पुराने व्यावसायिक संबंध आपको आज लाभ दिलाएंगे।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।

 

 

मीन राशि के जातकों को सेहत का ध्यान रखना होगा

मीन राशि के जातकों को सेहत का ध्यान रखना होगा

मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज आपको संतान से जुड़ी समस्याओं को सुलझाना होगा। छात्रों को प्रतियोगिता में जीत मिल सकती है और आज आपको भूमि और भवन से जुड़े मामलों में कुछ राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष उपलब्धि से आज मीन राशि के जातकों का प्रसन्न रहेगा। लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इस बात का विशेष ध्यान रखें और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। लव लाइफ में आज मधुरता बनी रहेगी। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन अनुकूल है, आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

 

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें और गाय को चारा खिलाएं।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 21:51:13
Privacy-Data & cookie usage: