छत्‍तीगसढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की इंट्री हो गई है, सुकमा के रास्‍ते छत्‍तीसगढ़ पहुंच गया मानसून…

raipur@khabarwala.news

रायपुर। दक्षिण पश्विम मानसून यानी तेज गर्मी से राहत देने वाला। इसी वजह से मई के खत्‍म होने के साथ ही लोग मानसून के आगम का दिन गिनने लगते हैं। मानसून का छत्‍तीसगढ़ पहुंचने का निर्धारित समय 10 जून है। बीते कुछ वर्षों से मानसून इसी तारीख के आसपास छत्‍तीसगढ़ पहुंच रहा है। यहां बस्‍तर के रास्‍ते मानसून की इंट्री होती है। इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से 2 दिन पहले यानी 8 जून को ही राज्‍य की सीमा में प्रवेश कर गया है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून सुकमा के रास्‍ते छत्‍तीसगढ़ पहुंच गया है। सप्‍ताहभर के भीतर यह पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार सामान्‍यत: 10 से 15 जून के बीच मानसून रायपुर समेत राज्‍य के बड़े हिस्‍से में सक्रिय होत जाता है, जबकि 20 जून के आसपास पूरे राज्‍य में सक्रिय हो जाता है। इस बार मानसून के दौरान अच्‍छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

 

मौसम विभाग ने राज्‍य के एक-दो स्‍थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इस दौरान राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है।

 

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी की मार

 

मानसून की प्रदेश में इंट्री हो गई है, लेकिन रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत राज्‍य के ज्‍यादातर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। इधर, रायपुर के मौसम को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि यहां आकाश में धूप-छांव का खेल चलेगा। देर शाम या रात में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *