छत्तीसगढ़ में प्रोफेसर के सभी रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती , उच्च शिक्षा विभाग ने 2929 पदों पर भर्ती के लिए वित्त से मांगी अनुमति…

www.khabarwala.news

schedule
2024-06-10 | 12:26h
update
2024-06-10 | 12:26h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ में प्रोफेसर के सभी रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती , उच्च शिक्षा विभाग ने 2929 पदों पर भर्ती के लिए वित्त से मांगी अनुमति…

raipur@khabarwala.news

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश के कॉलेजों में रिक्त अध्यापक व सहायक प्राध्यापक के पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने अपनी प्रारंभिक तैयारी भी शुरू कर दी है। भर्ती से पहले अनिवार्य तौर से ली जाने वाली वित्त विभाग से अनुमति के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को भेज दिया है। अनुमति मिलने के बाद प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापकों की भर्ती करने वाली परीक्षा एजेंसी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश में कुल 335 शासकीय महाविद्यालय संचालित है। शासकीय महाविद्यालय में प्राध्यापकों के 760 पद व 5315 पद स्वीकृत हैं। पर आश्चर्यजनक रूप से प्राध्यापकों के 760 में से पूरे 760 पद रिक्त है। राज्य गठन के बाद सिर्फ एक बार सितंबर 2021 में सरकारी कॉलेजों में पीएससी के माध्यम से प्रोफेसरों की सीधी भर्ती निकाली गई थी। जिसमें 7 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद भर्ती नियमों को लेकर विवाद के चलते भर्ती पर रोक लगा दी गई थी। जिसके चलते अब तक प्रदेश में प्रोफेसर के पदों पर राज्य गठन के बाद एक बार भी सीधी भर्ती नही हुई है। जिसके चलते प्रोफेसर के 760 पद अब तक रिक्त है।

Advertisement

यही हाल सहायक अध्यापक के रिक्त पदों का है। सहायक प्राध्यापक का प्रदेश में 5315 पद स्वीकृत है। जिसमें से 3146 पद स्वीकृत है और 2169 पद रिक्त है। इसी तरह प्राचार्य के 335 पद स्वीकृत है। जिनमें से सिर्फ 43 पद स्वीकृत है और 292 पद अब भी रिक्त है। अब उच्च शिक्षा विभाग प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है। जिसके लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। वित्त विभाग से जितने पदों के लिए स्वीकृति मिलेगी उतने पदों पर भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग के माध्यम से विज्ञापन जारी कर भर्ती परीक्षा ली जाएगी।

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती हेतु अनिवार्य अर्हता पोस्ट ग्रेजुएशन के अलावा पीएचडी होता है। पीएचडी न रहने की स्थिति में नेट या सेट क्वालीफाई मांगा जाता है। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए संभावना है कि सितंबर में वेकेंसी निकाली जाएगी। इससे पहले राज्य के युवाओं को मौका देने और भर्ती परीक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को अर्ह बनाने जुलाई में सेट याने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

प्रोफेसर के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ेगी….

प्रोफेसर भर्ती के लिए नियमों में संशोधन कर उम्र सीमा बढ़ाई गई है। पहले प्रोफेसर भर्ती के लिए पुरुष अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम आयु सीमा 31 वर्ष व अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित थी। सितंबर 2021 में छत्तीसगढ़ में प्रोफेसर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई थी। इसमें 45 वर्ष अधिकतम उम्र सीमा तय की गई थी। जिसके चलते अभ्यर्थियों ने यह कह कर विरोध किया था कि दूसरे राज्यों में प्रोफेसर भर्ती के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष और कुछ में 58 वर्ष है। विवादों के चलते भर्ती प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पाई थी। अब उम्र सीमा में बदलाव कर 56 वर्ष कर दिया गया है।

विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरें व नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने उठाया था मामला….

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में रिक्त पदों के लिए विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और विधायक कविता प्राण लहरें ने उच्च शिक्षा मंत्री से सवाल पूछे थे। कविता प्राण लहरें ने सवाल पूछा था कि प्रदेश में कितने शासकीय महाविद्यालय संचालित है और उसमें कितने प्राध्यापक/ सहायक प्राध्यापक के रिक्त पद है? जिसके जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि प्रदेश में 335 शासकीय महाविद्यालय संचालित है। जिनमें 31 दिसंबर 2023 की स्थिति में प्राचार्य के 335 स्वीकृत पदों के विरुद्ध 43 पद भरे हैं और 292 पद रिक्त है। प्राध्यापक के 760 पदों में से सभी 760 पद रिक्त है। सहायक प्राध्यापक के 5315 स्वीकृत पदों में से 2169 पद रिक्त है।

इसी तरह नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने उच्च शिक्षा मंत्री से महाविद्यालयीन पद संरचना ( शैक्षणिक), स्वीकृत, भरे व रिक्त पदों की जानकारी, व भर्ती प्रक्रिया के संबंध में पूछा गया था। जिसमें मंत्री ने रिक्त पदों की जानकारी देते हुए भर्ती प्रक्रिया की कार्यवाही को प्रक्रियाधीन बताया। साथ ही प्राचार्य के रिक्त पदों पर प्रभारी प्राचार्य की व्यवस्था करने तथा प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर अतिथि व्याख्याताओं की वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी दी थी।

 

संकायवर रिक्त पदों की जानकारी….

 

कामर्स–260

 

बाटनी– 164

 

हिंदी–170

 

अंग्रेजी–172

 

राजनीति शास्त्र–130

 

अर्थशास्त्र–92

 

समाजशास्त्र–128

 

इतिहास–51

 

भूगोल– 83

 

फिजिक्स–151

 

गणित–178

 

रसायन–169

 

जुलॉजी–170

 

कंप्यूटर साइंस–29

 

माइक्रोबायोलॉजी–11

 

बॉयोटेक्नोलोजी–12

 

जियोलॉजी–20

 

विधि– 38

 

लोक प्रशासन– 8

 

गृह विज्ञान– 16

 

मनोविज्ञान– 11

 

सूचना प्रौद्योगिकी– १०

 

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 18:06:58
Privacy-Data & cookie usage: