Mansoon update: अगले 3 दिन में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून

– www.khabarwala.news

schedule
2024-06-06 | 08:59h
update
2024-06-06 | 08:59h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
Mansoon update: अगले 3 दिन में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून …

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मानसून की उत्तरी सीमा गोवा, नारायणपेट, नरसापुर और इस्लामपुर से होकर गुजर रही है। IMD के मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान कर्नाटक के शेष हिस्सों, दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ भागों, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ और भागों, दक्षिण छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और दक्षिण ओडिशा के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश में 15 जून तक पहुंचने की संभावना है> ये सामान्य आगमन से दो दिन पहले है।

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि कोंकण-कर्नाटक तटों पर शनिवार (8 जून, 2024) से वर्षा गतिविधि बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार (6 जून, 2024) को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में शुक्रवार (7 जून, 2024) से कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी की संभावना जताई है। आईएमडी ने कहा कि असम और मेघालय में 07 से 08 जून के बीच भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से लेकर बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है।

आज इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा

आईएमडी के मुताबिक आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण रायलसीमा और पड़ोस पर और दूसरा तटीय कर्नाटक और पड़ोस पर मौजूद है। जिससे केरल और माहे, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। आज दक्षिण मध्य प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि और तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश-बिहार में जारी रहेगा हीटवेव

हालांकि उत्तीर-पूर्वी राज्यों को अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। इन राज्यों में अभी भी लू चलेंगी जो लोगों को झुलसाएगी। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश (UP) के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि 8 से 9 जून के दौरान मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग स्थानों में हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 01:41:27
Privacy-Data & cookie usage: