आज का राशिफल 5 जून 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2024-06-05 | 06:19h
update
2024-06-05 | 06:19h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 5 जून 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि वालों को लेनदेन में सतर्कता से काम लेना होगा

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आपके सितारे कह रहे हैं कि बड़े मुनाफे के चक्कर में आपको आज नहीं फंसना चाहिए नहीं तो छोटे मुनाफे से भी आप आज चूक सकते हैं। लेन-देन के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए, अन्यथा समस्या हो सकती है। आपको आज परिवार के बड़ों का साथ सहयोग मिलेगा। आप आज समझदारी पूर्वक निवेश करके धन कमा सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा। भाइयों से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का दूध से अभिषेक करें।

 

वृषभ राशि वालों की आज अच्छी कमाई होगी

वृषभ राशि वालों की आज अच्छी कमाई होगी

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की कामयाबी से खुशी का माहौल रहेगा। बैंकिंग और इंश्योरेंस के काम से जुड़े जातक आज अच्छी कमाई कर पाएंगे। आपको अपने काम के साथ-साथ अपने बच्चों के भविष्य को लेकर भी सचेत रहना होगा, और उनके लिए भी आपको आज समय निकालने होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने भाइयों की सलाह से ही कोई भी बड़ा निर्णय लें नहीं तो आपस में अविश्वास का भाव बढ सकता है। आप अपने जीवनसाथी की मदद से किसी काम में सफलता पाएंगे। आपको कोई प्रिय वस्तु उपहार स्वरूप मिल सकती है।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करना आज आपके लिए लाभकारी रहेगा।

 

 

मिथुन राशि वालों को निर्णय क्षमता का लाभ मिलेगा

मिथुन राशि वालों को निर्णय क्षमता का लाभ मिलेगा

मिथुन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपके लिए आज का दिन उत्साहपूर्ण रहने वाला है और आपको अपनी निर्णय क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी चाहिए नहीं तो आपका निर्णय प्रभावित होगा जो नुकसानदायक हो सकता है। जरूरी कार्यों को पूरा करने की सूची बनाकर रखें और काम की प्राथमिकता का ध्यान रखकर काम काम करें। आज कुछ व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा।

 

आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को धन और अन्न का दान दें।

 

कर्क राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है

कर्क राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको अपने प्रयास में आज सफलता मिलेगी। आपको किसी भी काम के लिए उसके नीति-नियमों का पूरा ध्यान रखना होगा, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा निर्णय आज जल्दबाजी में लेने से आपको बचना होगा। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े तनाव और चिंता में रह सकते हैं। साझेदारी के काम में आपको आज साझेदारों की बातों पर ध्यान देना होगा नहीं तो आपके बीच मनभेद बढ सकता है।

Advertisement

 

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

 

सिंह राशि वालों को कोई चाहत पूरी होगी

सिंह राशि वालों को कोई चाहत पूरी होगी

सिंह राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपके लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। आपको आज भाग्य लाभ दिलाएगा और आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। आपको आज पूर्व में किए परिश्रम का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी की मदद मिलेगी। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक पल बिताएंगे। जो लोग प्रॉपर्टी में निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं उनको आज अपनी कोशिश में कामयाबी मिलेगी। माता की सेहत का आपको आज ध्यान रखना होगा। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी।

 

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ आपके लिए लाभकारी रहेगा।

 

कन्या राशि वालों को बुद्धि कुशलता का लाभ मिलेगा

कन्या राशि वालों को बुद्धि कुशलता का लाभ मिलेगा

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आप सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। पैतृक संपत्ति के मामलों में कोई विवाद चल रहा है तो उससे आपको आज राहत मिल सकती है और फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। आज आपको किसी भी काम में बाहरी लोगों की सलाह नहीं लेनी चाहिए, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं और छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिया में सफलता मिलेगी। आप आज निवेश करके भी भविष्य में लाभ पा सकते हैं।

 

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

 

तुला राशि वालों पर भाग्य मेहरबान रहेगा, लाभ पाएंगे

तुला राशि वालों पर भाग्य मेहरबान रहेगा, लाभ पाएंगे

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए सुखद और लाभकारी रहेगा। आपको आज उन क्षेत्रों में सफलता मिलेगी जिन क्षेत्रों में आप प्रयास करेंगे। भाग्य आज आपका मेहरबान रहेगा और आपको धन कमाने का बड़ा मौका भी हाथ लगेगा। आपको आज अपने किसी पुराने कार्यों को निपटाने में भी सफलता मिलेगी। बिजनस में आपको आज किसी मित्र या परिचित के माध्यम से भी लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में भी आज तुला राशि के जातक भाग्यशाली रहेंगे। आपको आज धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में भाग लेकर नाम कमाने का भी मौका मिलेगा।

 

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज जोखिम से बचना होगा

वृश्चिक राशि के जातकों को आज जोखिम से बचना होगा

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। लेकिन आपको आज अपने व्यवहार और कार्य में गंभीर रहना होगा। किसी भी मामले में कोई जोखिम न लें, अन्यथा बाद में दिक्कत हो सकती है। आपको आज घर के बड़ों से सलाह लेकर ही कोई भी बड़ा निर्णय लेना चाहिए। आपको अपने परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में दिन अनुकूल है लेकिन खान पान संबंधी मामलों में आपको आज लापरवाही से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए सलाह है कि विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहें, प्रतिद्वंद्वी आपको आज नुकसान पहुंचान के प्रयास कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

 

धनु राशि के जातक साहसिक फैसला लेकर लाभ पाएंगे

धनु राशि के जातक साहसिक फैसला लेकर लाभ पाएंगे

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आशा की नई किरण लेकर आया है। आपको आज दांपत्य जीवन प्रेम और सहयोग की प्राप्ति होगी। सितारे कहते हैं कि आज आप जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। किसी संबंधी की मदद के लिए आप आज आगे आ सकते हैं जिससे परिवार में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारीगण आपके प्रति विश्वास दिखाएंगे जिससे आपका प्रदर्शन बेहतर होगा और आप कोई साहसिक फैसला ले पाएंगे। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक आयोजन होने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपको खुशी महसूस होगी। सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को 21 अथवा 11 दूर्वा अर्पित करें।

 

मकर राशि के जातक क्रोध और वाणी पर संयम रखें

मकर राशि के जातक क्रोध और वाणी पर संयम रखें

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रह सकता है। आपको आज अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझना होगा नहीं तो आपको अधिकारी वर्ग की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा। बिजनस में आपको आज क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। बच्चों की शिक्षा और सेहत को लेकर भी आपको आज ध्यान देने की जरूरत है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से व्यवहार और लेन देन में आपको समझदारी और धैर्य से काम लेना होगा। किसी यात्रा का प्लान बन सकता है।

 

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

 

कुंभ राशि के जातकों का प्रभाव बढ़ेगा

कुंभ राशि के जातकों का प्रभाव बढ़ेगा

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आपको आज करियर कारोबार में लाभ के कई मौके मिलने वाले हैं। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा, अधिकारी वर्ग भी आपके लिए विश्वास दिखाएंगे और आपको प्रोत्साहित करेंगे। आपको आज दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। आपके घर आज किसी मेहमान या परिचित का आगमन हो सकता है। सितारे कहते हैं कि आपकी किसी समस्या का आज समाधान होगा जिससे आपका मनोबल बढेगा। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। बिजनस में कमाई से आपका मन आज आनंदित होगा।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा देवी के 32 नाम स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

 

 

मीन राशि वालों को आज वरिष्ठ लोगों से सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा

मीन राशि वालों को आज वरिष्ठ लोगों से सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि आज आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से लाभ और सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको आज अपनी योजना और विचारों को लेकर किसी सी बात करने से बचना चाहिए नहीं तो लोग आपके खिलाफ आपकी बातों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपका मन आज उलझन में भी रह सकता है इसलिए आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए अथवा किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर भी आगे बढना चाहिए। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आपको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। वाहन सुख भी मिल सकता है।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और घी का दीप दिखाएं।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.09.2024 - 06:01:55
Privacy-Data & cookie usage: