मंगल को नौतपा के बाद फिर तपा सूरज, पारा 43 डिग्री…

www.khabarwala.news

schedule
2024-06-05 | 06:31h
update
2024-06-05 | 06:31h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मंगल को नौतपा के बाद फिर तपा सूरज, पारा 43 डिग्री…

raipur@khabarwala.news

बिलासपुर । नौतपा खत्म होने के बाद भी सूर्य का तेवर जारी है। मंगल को गर्म हवाओं के साथ जबरदस्त गर्मी कर अहसास हुआ। दिनभर लोग घरों में कैद रहे। एसी-कूलर की ठंडी हवा से निकलते ही धूप चुभ रही थी। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसपास इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई, जिसके कारण शाम को उमस लगने लगी। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

Advertisement

 

प्रदेश में पांच जून को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है। बता दें कि इन दिनों प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग हलकान हो रहे हैं। पारा अब भी 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

 

इसके कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हीटवेव की वजह से स्वास्थ्य समस्याओं में भी इजाफा हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय अपनाए जा सकते हैं। सबसे पहले, धूप में बाहर निकलने से बचें और यदि बाहर जाना पड़े तो हल्के, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें। सिर को ढककर रखें और सनस्क्रीन का उपयोग करें।

 

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आवश्यक है ताकि शरीर में जल की कमी न हो। तरल पदार्थों जैसे नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी का सेवन करें। ठंडी और ताजगी देने वाले फलों का सेवन भी लाभदायक है। घर के अंदर रहने पर पंखे, कूलर या एसी का उपयोग करें। घर की खिड़कियों और दरवाजों को ढककर रखें ताकि गर्मी अंदर न आ सके। —

 

सुबह चली ठंडी हवा, दिन में गर्मी

 

मौसम का मिजाज कुछ ऐसा था कि मंगल की सुबह ठंडी हवा चली। जिसका आनंद लेने लोग घरों से बाहर निकले। सुबह मार्निंग वाक करने वाले भी खुश नजर आए। दिन चढ़ने के साथ मौसम बदल गया। दोपहर को प्रचंड गर्मी का अहसास हुआ। शाम को उमस रही। हालांकि रात में फिर से ठंडी हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। ——- बाक्स प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम न्यूनतम बिलासपुर 43 28.4 पेंड्रारोड 40.2 24.2 अंबिकापुर 39 22 माना 41.7 30 जगदलपुर 36.4 25.1

 

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.09.2024 - 17:43:30
Privacy-Data & cookie usage: