मानसून पर दिखेगा ला नीना का असर, जमकर बरसेंगे बादल…

www.khabarwala.news

schedule
2024-06-04 | 11:46h
update
2024-06-04 | 11:46h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मानसून पर दिखेगा ला नीना का असर, जमकर बरसेंगे बादल…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली: मौसम बदलने के साथ एक बार फिर से मानसून पर बड़ी अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग द्वारा खुशखबरी दी गई है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मध्य प्रदेश में 15 जून के आसपास मानसून का प्रवेश माना जा रहा है।

Advertisement

इसके साथ ही मानसून के आगे बढ़ाने के लिए स्थिति अनुकूल बताई जा रही है। राज्य की औसत बारिश 949 मिली मीटर है। मध्य प्रदेश में मानसून 25 जून को पिछले साल देखा गया था लेकिन इस साल मानसून पूरे राज्य में जल्दी कवर कर सकता है।

दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल में समय से पहले दस्तक के साथ ही इसकी गति सामान्य बताई जा रही है। 16 जून को एमपी में मानसून का प्रवेश देखा जा सकता है।अंडमान निकोबार में 22 तारीख को मानसून का प्रवेश हुआ है जबकि कर्नाटक आंध्र प्रदेश और असम में 5 जून तक मानसून का प्रवेश माना जा रहा है।

दरअसल भारत में मानसून जून से लेकर सितंबर तक रहेगा, बात दें कि इस समय ही ला नीना एक्टिव हो सकता है। प्रशांत महासागर में अल नीनो और ला नीना की वजह से मौसम में बदलाव होता है। अल नीनो के कारण तापमान में वृद्धि होती है, वहीँ ला नीना से तापमान कम होता है। ला नीना का प्रभाव मानसून के लिए उपयोगी है।

महाराष्ट्र तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल में 10 दिन तक मानसून का प्रवेश होगा वहीं गुजरात मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ उड़ीसा झारखंड और बिहार में 15 जून तक मानसून पहुंचने के आसार जताये जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में 20 जून तक मानसून

गुजरात के आंतरिक इलाके, एमपी के मध्य हिस्से और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में 20 जून तक मानसून का प्रवेश माना जा रहा है। राजस्थान दिल्ली हरियाणा पंजाब में 30 जून तक मानसून देखने को मिलेगा।

वहीं राजस्थान में 5 जुलाई तक मानसून की एंट्री हो सकती है। गुजरात राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश हिमाचल और कश्मीर को 25 जून तक मानसून का लाभ मिलेगा। इस बार मानसून पर ला नीना का असर देखने को मिलेगा। ला नीना की वजह से अच्छे मानसून के साथ ही अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.09.2024 - 02:05:07
Privacy-Data & cookie usage: