CG Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ में 9 लोकसभा सीटों पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे…

raipur@khabarwala.news

Raipur :  छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआत में 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी और दो सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सरगुजा में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सिर्फ दो सीटों राजनांदगांव में भूपेश बघेल और कोरबा में कांग्रेस की ज्योत्सना महंत आगे चल रही हैं। 

CG Election Result Live: बस्तर, जांजगीर चांपा और बिलासपुर लोकसभा चुनाव का ताजा अपडेट

बस्तर की बीजापुर विधानसभा में चौथे राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी आगे रहे। इस राउंड में 2097 मतों की बढ़त हुई। जांजगीर चांपा लोकसभा सीट पर भाजपा के कमलेश जांगडे आगे चल रहे हैं। उधर बिलासपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के तोखन साहू आगे चल रहे हैं।

 

4 June 2024

10 : 34 : 30 AM

Korba Chunav Result 2024 : कोरबा लोकसभा सीट की चारों विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी आगे

कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योत्सना चरण दास महंत चारों विधानसभा सीट पर आगे चल रही हैं। वे सरोज पांडेय से करीब 7500 रुपये वोटों से आगे चल रही हैं।

 

4 June 2024

10 : 30 : 17 AM

CG Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: छत्तीसगढ़ में भाजपा 9 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से भूपेश बघेल राजनांदगांव से और कोरबा से ज्योत्सना महंत आगे चल रही हैं। बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सरगुजा में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रायगढ़ के राधेश्याम राठिया को अब तक सबसे ज्यादा 1.12 लाख से ज्यादा वोट मिले।

 

लोकसभा प्रत्याशी- लोकसभा सीट

विजय बघेल – दुर्ग

महेश कश्यप – बस्तर

तोखन साहू – बिलासपुर

ज्योत्सना महंत – कोरबा

भूपेश बघेल – राजनांदगांव

कमलेश जांगड़े – जांजगीर-चांपा

भोजराज नाग- कांकेर

रूप कुमार चौधरी – महासमुंद

राधेश्याम राठिया – रायगढ़

बृजमोहन अग्रवाल – रायपुर

चिंतामणि महाराज – सरगुजा

 

4 June 2024

10 : 23 : 56 AM

Korba Chunav Result 2024 : कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ज्योत्सना महंत भाजपा की सरोज पांडे से आगे

छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ज्योत्सना महंत भाजपा की सरोज पांडेय से 6772 वोट से आगे चल रही हैं। उधर रायगढ़ लोकसभा में भाजपा के राधेश्याम राठिया आगे चल रहे हैं।

 

4 June 2024

10 : 12 : 50 AM

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Live: महासमुंद में कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले क्षेत्र में भाजपा को बढ़त

महासमुंद की खल्लारी विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। बूथ क्रम अनुसार यहां का ईवीएम पहले से 8 वें चरण तक खुलता है, जिधर कांग्रेस को लीड मिलती है। लेकिन लोकसभा चुनाव में परिस्थियां बदली हैं, कांग्रेस के गढ़ में भाजपा शुरू से लीड बनाई हुई है। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में दो राउंड की गिनती में विजय बघेल 10 हजार मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। बस्तर की बीजापुर विधानसभा में तीसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी 2188 मतों से आगे।

 

4 June 2024

10 : 05 : 15 AM

Durg Election Result 2024: दुर्ग, बिलासपुर और जांजगीर चांपा लोकसभा सीट का ताजा अपडेट

दुर्ग में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल शंकराचार्य कालेज में मतगणपा स्थिति का जायजा लेने समर्थकों के साथ पहुंचे। बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू 7787 वोटो से आगे चल रहे हैं। महासमुंद में भाजपा की रूपकुमारी चौधरी दूसरे राउंड की मतगणना में आगे रहीं। जांजगीर चांपा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े दूसरे राउंड में 7109 मतों से आगे रहे।

 

4 June 2024

9 : 55 : 21 AM

CG Election Result Live: रायपुर और दुर्ग लोकसभा सीट में मतगणना का अपडेट

रायपुर लोकसभा सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग में भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल को 25365 वोट मिले और कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 14916 वोट मिले हैं। उधर दुर्ग लोकसभा सीट पर सुबह 9:48 तक डाक मत पत्रों या किसी भी राउंड की घोषणा नहीं की गई है।

 

4 June 2024

9 : 49 : 10 AM

Chhattisgarh Election Results LIVE: बिलासपुर में सुरक्षा के बीच जारी है मतगणना

बिलासपुर में मतगणना स्थल पर मुख्य द्वार पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था है। यहां मतगणना जारी है। उधर डौंडीलोहरा विधानसभा में पहले राउंड में वीरेश ठाकुर को 4546 वोट मिले, भोजराज नाग को 5500 वोट मिले। संजारी बालोद विधानसभा में पहले राउंड में वीरेश ठाकुर को 5066 वोट, भोजराज नाग को 3675 वोट मिले। गुंडरदेही विधानसभा में पहले राउंड में वीरेश ठाकुर को 3745 वोट और भोजराज नाग को 4663 वोट मिले हैं।

 

4 June 2024

9 : 41 : 46 AM

CG Lok Sabha Election Result LIVE: राजिम में भाजपा प्रत्याशी दो राउंड की गिनती में रहे आगे

गरियाबंद के बिंद्रानवागढ़ में 22 राउंड, राजिम में 20 राउंड की मतगणना शुरू हो गई है। 14-14 टेबल दोनों विधानसभा में मतगणना के लिए लगाए गए हैं। राजिम से पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी 917 वोट से आगे रहे। दूसरे राउंड में कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू 1313 मतों से आगे रहे। दो राउंड की गिनती के बाद राजिम से भाजपा प्रत्याशी कुल 186 मतों से आगे रहे।

 

4 June 2024

9 : 35 : 21 AM

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Live: कोरबा में सरोज पांडे हुई आगे, दुर्ग में विजय बघेल आगे

कोरबा लोकसभा से दो राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी की सरोज पांडेय करीब 2000 वोट से आगे चल रही हैं। बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा बेमेतरा, साजा और मारो से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय बघेल 1600 वोट से आगे चल रहे हैं। उधर बिलासपुर में गर्मी व तेज धूप का असर मतगणना स्थल के बाहर नजर आया। मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मियों के अलावा गिनती के समर्थक नजर आए। वह दीवार के किनारे छांव में दुबककर बैठे रहे। सुबह 11 बजे के बाद समर्थकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

 

4 June 2024

9 : 30 : 34 AM

CG Election Result Live: कोरबा में ज्योत्सना महंत और जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े आगे

कोरबा लोकसभा सीट पर मरवाही से ज्योत्सना महंत 710 वोटों से आगे चल रही है। भरतपुर-सोनहत से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत पहले राउंड में 2424 वोट से आगे। जांजगीर चांपा से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े आगे।

 

4 June 2024

9 : 26 : 51 AM

CG Election Result Live: बालोद के लाइवलीवुड कालेज में जारी है मतगणना

बालोद के पाकुरभाट में बने मतगणना स्थल लाइवलीवुड कालेज में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना के लिए शत प्रतिशत महिला कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी। 14 काउंटिंग टेबल पर ईवीएम मशीनों की चक्रवार मतगणना की जाएगी। मतगणना स्थल पर फोन, घड़ी, पेन, लैपटॉप आदि प्रतिबंधित है।

 

4 June 2024

9 : 21 : 46 AM

Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024: राजनांदगांव लोकसभा सीट में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी

राजनांदगांव लोकसभा सीट के मोहला मानपुर विधानसभा में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी हो गई है।

संतोष पांडे, भूपेश बघेल से 2162 मतों से पीछे चल रहे हैं। संतोष पांडे को मिले 2357 वोट मिले और भूपेश बघेल को 4518वोट मिले। पंडरिया विधानसभा में पहले चरण की परिणाम घोषित हो गया है।

 

4 June 2024

9 : 13 : 28 AM

CG Election Result Live: दुर्ग में विजय बघेल और महासमुंद में रूप कुमारी चौधरी आगे

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की अहिवारा विधानसभा में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल आगे चल रहे हैं। गिनती में वे 4643 मतों से आगे रहे। विजय बघेल वैशाली नगर से 3500 और दुर्ग शहर से 4400 मतों से आगे चल रहे हैं। उधर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी व कुरुद विधानसभा क्षेत्र के मतगणना के प्रथम राउंड में 4567 मत प्राप्त कर रूप कुमारी चौधरी आगे।

 

4 June 2024

9 : 08 : 27 AM

Bastar Election Result 2024: जगदलपुर में जारी है मतगणना

Bastar Election Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट में जगदलपुर में मतगणना जारी है, यहां धरमपुरा स्थित माडल कालेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। दोनों ही दलों के एजेंट यहां इवीएम से हो रही मतगणना की हर जानकारी ले रहे हैं।

 

4 June 2024

9 : 01 : 25 AM

CG Election Result Live: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कई प्रत्याशी चल रहे आगे

CG Election Result Live: राजनांदगांव से कांग्रेस के भूपेश बघेल, कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर, बस्तर से कांग्रेस के कवासी लखमा, सरगुजा से कांग्रेस की शशि सिंह और महासमुंद में कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू आगे चल रहे हैं।

 

4 June 2024

8 : 55 : 28 AM

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Live: छत्तीसगढ़ में कहां से कौन आगे, यहां पढ़‍िए अपडेट

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से 9 पर रुझान सामने आ रहे हैं। 6 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल, राजनांदगांव से कांग्रेस के भूपेश बघेल, कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर, बस्तर से कांग्रेस के कवासी लखमा, सरगुजा से कांग्रेस की शशि सिंह भी आगे चल रहे हैं।

 

4 June 2024

8 : 50 : 32 AM

CG Election Result LIVE Updates: दुर्ग और जांजगीर चांपा लोकसभा सीट पर मतगणना अपडेट

दुर्ग में मतगणना स्थल शंकराचार्य कालेज में पुलिस एसपी जितेन्द्र शुक्ला पूरी टीम के साथ जुटे हैं। उधर जांजगीर चांपा लोकसभा के लिए शासकीय कृषि उपज मंडी परिसर नंदेलीभाठा में मतगणना जारी है। यहां विधानसभा क्षेत्र सक्ती, चंद्रपुर और जैजैपुर की काउंटिंग जारी है।

 

4 June 2024

8 : 42 : 21 AM

Chhattisgarh Election Live Counting: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 8 बजे से मतगणना जारी, उम्मीदवार पहुंचे केंद्र पर

Chhattisgarh Election Live Counting: बस्तर, कोरबा, कांकेर, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और सरगुजा सीट पर मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। सभी जगह मतगणना केंद्रों पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार और दोनों दलों के नेता पहुंच गए हैं। ये सभी डाक मतपत्रों से लेकर हर जानकारी का अपडेट ले रहे हैं।

 

4 June 2024

8 : 34 : 28 AM

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Live: छत्तीसगढ़ में 11 में से 5 सीटों पर शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार आग

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 live: छत्तीसगढ़ में डाक मतपत्रों की गणना के शुरुआती दौर में 11 में से 5 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे हैं। राजनांदगांव में कुछ समय आगे रहने के बाद अब भूपेश बघेल यहां पीछे चल रहे हैं।

 

4 June 2024

8 : 27 : 57 AM

CG Election Result Live शुरुआती दौर में राजनांदगांव से भूपेश बघेल और दुर्ग में विजय बघेल आगे

राजनांदगांव में डाक मतपत्रों की गणना में शुरुआती दौर में भूपेश बघेल आगे रहे। वहीं दुर्ग में भाजपा के विजय बघेल आगे चल रहे हैं। राजनीतिक दल के एजेंट मतगणना केंद्र के अंदर जाने कतार में लगे हुए। कड़ी जांच के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया।

 

4 June 2024

8 : 20 : 31 AM

Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रू राजनांदगांव में मतगणना केंद्र पर आइडी कार्ड दिखाने पर ही एंट्री

राजनांदगांव लोकसभा चुनाव का मतगणना शुरू होने के पहले ही राजनीतिक दलों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंडी स्थित मतगणना केंद्र में आईडी दिखाने के बाद एंट्री दी जा रही है। यहां मतगणना को लेकर 400 जवानों को तैनाती किया गया है।

 

4 June 2024

8 : 16 : 32 AM

Durg Election Result 2024: दुर्ग में मतगणना हुई शुरू, भाजपा प्रत्याशी पहुंचे केंद्र पर

छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा सीट पर शंकराचार्य इंजिनियरिंग कॉलेज जुनवानी में सुबह 8 बजे से डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल भी पहुंच गए हैं।

 

4 June 2024

8 : 11 : 17 AM

Bilaspur Election Result 2024: बिलासपुर में कलेक्टर-एसपी पहुंचे मतगणना स्थल

Bilaspur Election Result 2024: बिलासपुर जिले में मतगणना केंद्र कोनी में व्यवस्था का निरीक्षण करने के‍ लिए कलेक्टर और एसपी पहुंचे। यहां 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र के बाहर राजनीतिक दलों के नेताओं की भीड़ लगी है।

 

4 June 2024

8 : 05 : 13 AM

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Live: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती 8 बजे से हुई शुरू

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। जिसमें 11 जिलों में मतगणना केंद्रों पर सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना हो रही है। वहीं 22 जिला मुख्यालयों में ईवीएम से गणना शुरू हो गई है।

 

4 June 2024

7 : 57 : 43 AM

CG Election Result Live: सरगुजा संसदीय सीट के लिए मतगणना

अंबिकापुर जिला कोषालय स्थित स्ट्रांग रूम को राजनीतिक दलों की उपस्थिति में खोला गया। सुरक्षा और सावधानी के साथ डाक मतपत्रों को मतगणना के लिए मतगणना स्थल शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज लाया गया। डाक मतपत्र की गणना के लिए अलग मतगणना हाल बनाया गया है। जहां छह टेबल पोस्टल बैलेट और आठ टेबल ईटीपीबी की प्री काउंटिंग के लिए लगाए गए हैं।

 

4 June 2024

7 : 52 : 09 AM

Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024: राजनांदगांव में भूपेश बघेल और संतोष पांडेय के बीच मुकाबला

39 दिनों की प्रतीक्षा के बाद राजनांदगांव सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे 15 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होने जा रहा है। भाजपा से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय व कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच ही मुख्य मुकाबला रहा है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी, जो शाम तक चलेगी, लेकिन हमारा 18वां सांसद कौन होगा, रूझानों से यह दोपहर तक ही लगभग तय हो जाएगा। लोकसभा चुनाव में कुल 14 लाख 46 हजार 247 ने मतदाताओं ने मतदान किया है।

 

4 June 2024

7 : 46 : 34 AM

Bastar Election Result 2024: बस्तर से लखमा या महेश में कौन चढ़ेगा संसद की सीढ़ी, आज होगा तय

बस्तर संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होकर कांग्रेस के कवासी लखमा और भाजपा के महेश कश्यप में कौन संसद की सीढ़ी चढ़ेगा इसका निर्णय आज जाएगा। एक दिन पहले सोमवार शाम को ही दोनों प्रत्याशी जगदलपुर पहुंच गए हैं। बस्तर लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। चुनाव लड़ने वाले 11 प्रत्याशियों की किस्मत का निर्णय लोकसभा क्षेत्र के 68.29 फीसद मतदाता इवीएम में कैद हैं। 11 प्रत्याशियों में मुख्य मुकाबला कवासी लखमा और महेश कश्यप के बीच माना जा रहा है।

 

4 June 2024

7 : 35 : 16 AM

CG Election Result Live: जगदलपुर में रिजल्ट दिखाने के लिए लगाए गए एलईडी स्क्रीन

जगदलपुर के सिराहासार चौक, मिताली एवं सिटी कोतवाली में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर परिणाम प्रदर्शित करने की व्यवस्था है। एक साथ सुबह आठ बजे विधानसभावार मतगणना प्रारंभ होगी। बस्तर जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। लगभग पांच सौ कर्मचारी-अधिकारी मतगणना कार्य संपन्न करेंगे।

 

4 June 2024

7 : 31 : 29 AM

CG Bilaspur Chunav Result 2024: लोक सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी

CG Bilaspur Chunav Result 2024: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह ने निरीक्षण किया। भीषण गर्मी को ध्यान रखते हुए स्थल पर एसी, कूलर, ठंडे पानी सहित यथासंभव तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। सुबह आठ बजे सबसे पहले पोस्टल मतों की गणना शुरू होगी।

 

4 June 2024

7 : 30 : 25 AM

Bastar Election Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट पर मतगणना के लिए पहुंचे अधिकारी और उम्मीदवार

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में छह जिले और आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यहां सभी जिला मुख्यालयों जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव में एक साथ सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ होगी। जगदलपुर में धरमपुरा स्थित आदर्श महाविद्यालय में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां अधिकारी और उम्मीदवार मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं।

 

4 June 2024

7 : 23 : 07 AM

Chhattisgarh Election Live Counting: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 220 प्रत्याशी थे मैदान में, आज होगा फैसला

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर कुल 220 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। भाजपा ने जहां प्रदेश की 11 की 11 सीट जीतने का दावा किया है, तो वहीं कांग्रेस ने 2019 के नौ सीटों की हार को भुलाकर नया रिकार्ड कायम करने की बात कही है। 33 जिला मुख्यालयों के साथ त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना होगी।

 

4 June 2024

7 : 18 : 53 AM

CG Election Result Live: भूपेश बघेल, सरोज पांडेय और ताम्रध्वज साहू की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। 11 लोकसभा सीटों में से हाइप्रोफाइल राजनांदगांव, बस्तर, कोरबा व महासमुंद सीट पर लोगों की निगाहें हैं। इन सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, वहीं पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर हैं। इसी तरह बस्तर में पूर्व मंत्री व कांग्रेस के नेता कवासी लखमा के सामने भाजपा के महेश कश्यप चुनावी मैदान में हैं।

 

4 June 2024

7 : 14 : 11 AM

Raipur Chunav Result 2024: रायपुर में मतगणना केंद्र पर गर्मी से बचाने के लिए लगाए गए मिस्ट शावर

रायपुर में गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल में व्यवस्था की गई है। जगह-जगह मिस्ट शावर लगाए हैं, जिनसे हवा के साथ पानी की ठंडी बौछारें भी पड़ेंगी। इससे ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मतगणना केंद्र परिसर में जगह-जगह ठंडे पानी, ओआरएस घोल की व्यवस्था है और अंदर कूलर, वर्टिकल एसी की व्यवस्था है। वहीं अधिकारी-कर्मचारियों को लू से बचाने के लिए गमछे भी बांटे गए हैं।

 

4 June 2024

7 : 06 : 53 AM

CG Election Result Live: स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र लाए जाएंगे पोस्टल बैलेट

CG Election Result Live: सबसे पहले पोस्टल बैलेट जिला कार्यालय के कोषालय स्थित स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल ले जाया जाएगा। प्रत्याशी व उनके एजेंट वाहन की इस्कार्टिंग करेंगे। आठ बजे से पोस्टल मतों की गणना शुरू हो जाएगी। आठ बजे के पहले तक प्राप्त डाक मतपत्र गणना में शामिल किए जाएंगे। 8:30 बजे से ईवीएम की गणना शुरू हो जाएगी।

 

4 June 2024

7 : 02 : 13 AM

Raipur Chunav Result 2024: रायपुर जिले में सात विधानसभा क्षेत्रों की गिनती

Raipur Chunav Result 2024: रायपुर जिले की सातों विधानसभा धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, आरंग, अभनपुर की और पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी। काउंटिंग के लिए आठ हाल हैं, जिनमें 108 टेबल लगाई गई हैं। धरसींवा की 19 राउंड में, रायपुर ग्रामीण की 23 राउंड, रायपुर पश्चिम की 20 राउंड, रायपुर उत्तर की 15 राउंड, रायपुर दक्षिण की 19 राउंड, आरंग की 18 राउंड, अभनपुर की 18 राउंड और पोस्टल बैलेट की एक राउंड में मतगणना होगी।

 

4 June 2024

6 : 54 : 43 AM

Chhattisgarh Election Live Counting: मतगणना के दौरान भाजपा-कांग्रेस नेता रखेंगे कड़ी निगरानी

Chhattisgarh Election Live Counting: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने मतगणना के नतीजों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ मतगणना संबंधी सभी घटनाक्रम पर ध्यान रखने के लिए रायुपर में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और जिला कार्यालयों में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उधर कांग्रेस ने भी इसके लिए तैयारी की है, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता डा. चरणदास महंत ने मतगणना अभिकर्ताओं को चौकस रहने और ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है।

 

4 June 2024

6 : 48 : 23 AM

Raipur Chunav Result 2024: चार काउंटिग आब्जर्वर पहुंचे रायपुर, आम लोग से भी मिलेंगे

Raipur Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के तहत रायपुर लोकसभा निर्वाचन क्रमांक आठ के मतगणना के लिए चार काउंटिंग आब्जर्वर रायपुर पहुंचे गए हैं। लोकसभा निर्वाचन (विधानसभा क्रमांक 50-रायपुर सिटी उत्तर, 51-रायपुर सिटी दक्षिण, 52 आरंग) के लिए आईएएस 2009 के रोहनचंद ठाकुर को काउंटिग आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस में 304 नंबर के कमरे में उपलब्ध रहेंगे।

 

4 June 2024

6 : 37 : 34 AM

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Live: जांजगीर चांपा लोकसभा सीट पर 2000 के बाद वापसी नहीं कर सकी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में आठ सीटें अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, बिलाईगढ़ और कसडोल हैं। इस सीट पर शुरुआती दौर में 1971 तक कांग्रेस का कब्जा था। 1977 में इंदिरा विरोधी लहर में इस सीट पर बीएलडी ने जीत दर्ज की। 1980 और 1984 के चुनाव में फिर से इस सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया। 1989 के चुनाव में भाजपा के दिलीप सिंह जूदेव ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद हुए चुनाव में कभी कांग्रेस और कभी भाजपा ने जीत दर्ज की। लेकिन 2000 में अलग राज्य बनने के बाद इस सीट पर कभी कांग्रेस वापसी नहीं कर सकी है।

 

4 June 2024

6 : 33 : 05 AM

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: आज मिलेगा हमर बिलासपुर को नया सांसद

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बिलासपुर लोकसभा सीट के कोनी इंजीनियरिंग कालेज स्थित मतगणना स्थल वोटों की गिनती के लिए पूरी तरह तैयार है। मंगलवार किसके लिए शुभ फलदायी होता है यह भी देखने वाली बात होगी। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्योदय का दिन है।

 

4 June 2024

6 : 31 : 10 AM

Chhattisgarh Election Live Counting: एससी वर्ग के लिए आरक्षित एकमात्र सीट जांजगीर-चांपा पर सबकी नजरें

Chhattisgarh Election Live Counting: छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर सभी की नजरें टिकीं हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित जांजगीर-चांपा संसदीय क्षेत्र पिछले 20 वर्षो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *