केरल में मानसून की दस्तक के साथ छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज…

www.khabarwala.news

schedule
2024-06-01 | 06:19h
update
2024-06-01 | 06:19h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
केरल में मानसून की दस्तक के साथ छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज…

raipur@khabarwala.news

नौतपा की भीषण गर्मी के बीच राहतभरी खबर सामने आई है। इस बार तय समय से दो दिन पहले ही मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। इसी के साथ ही अब छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारसात भी अगले कुछ घंटों में शुरू हो जाएगा। मानसून की पहली फुहार जशपुर में पड़ी है।

मौसम विभाग ने 31 मई तक मानसून केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था। लेकिन इस बार समय से दो दिन पहले ही केरल में मानसून की बरसात आज से शुरू हो गई है। बता दें कि पिछले तीन चार दिनों से यहां प्री-मॉनसून बारिश हो रही थी। वहीं अब यह बारिश मानसूनी बारिश में तब्दील हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार समय से पहले मानसून के पहुंचने के अच्छे संकेत बताए है।

Advertisement

सूरज की तपिश से आज भी प्रदेश का पारा 47 डिग्री के पार चला गया। वहीं भीषण गर्मी के चलते रायपुर और बिलासपुर में दो लोगों की मौत की खबर है। इस बीच केरल में मानसून की दस्तक के साथ ही जशपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बूंदाबांदी और हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

मौसम ने दी ये जानकारी

मौसम विभाग का कहना है कि केरल में मानसून का प्रवेश हो गया है। ( CG Weather Update ) उत्तरी सीमा अमीनी, कन्नूर, कोयंबटूर, कन्याकुमारी, अगरतला, धुबरी में बारिश हो रही है। वहीं मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। छत्तीसगढ़ में कल यानी 31 मई को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने व गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में के मध्य और उत्तर भाग में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर ( CG Heat Wave Latest Update ) चलने की संभावना बनी हुई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट संभावित है लेकिन विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः चरम उत्तर और चरम दक्षिण भाग सम्भावित है।

AWS आंकड़े के अनुसार आज का अधिकतम तापमान

बलरामपुर 44.7

जशपुर 43.2

सूरजपुर 43.8

कोरिया 42.6

रायगढ़ 40.5

कोरबा 45.1

पेंड्रा रोड 43.9

बिलासपुर 45.2

मुंगेली 44.6

महासमुंद 44.9

रायपुर 45.7

राजनांदगांव 43.7

बालोद 43.8

कांकेर 43.1

नारायणपुर 41.8

दंतेवाड़ा 42.8

सुकमा 40.2

बीजापुर 43.1

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.09.2024 - 21:57:53
Privacy-Data & cookie usage: