आज का राशिफल 29 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2024-05-29 | 05:14h
update
2024-05-29 | 05:14h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 29 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में खुशी मिलेगी

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला लेकिन सुखद रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्चे सिरदर्द बनेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में आपसे गलती हो सकती है, जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि कानूनी मामलों में लापरवाही से बचें और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आपका कोई पुराना रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। आपको वरिष्ठ सदस्यों का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को 11 दूर्वा अर्पित करें।

वृषभ राशि के जातक बड़े लाभ के लिए छोटे की अनदेखी से बचें

वृषभ राशि के जातक बड़े लाभ के लिए छोटे की अनदेखी से बचें

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। लेकिन सितारे यह भी कहते हैं कि बड़े लक्ष्य के चक्कर में आप छोटे लक्ष्यों पर ध्यान नहीं देंगे, जिसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है। किसी आर्थिक मामले में जीत मिलने से मन आपका प्रसन्न रहेगा। आप आज कोई साहसिक निर्णय लेकर भी लाभ ले पाएंगे। काम की तलाश कर रहे लोगों को आज अधिक प्रयास करना होगा और कागजात को तैयार रहना होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर लोग आपकी प्रतिभा और कार्यकुशलता से प्रभावित होंगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम करें और साथ ही शिवजी का अभिषेक भी करें।

 

 

मिथुन राशि के जातक पद प्रतिष्ठा का लाभ पाएंगे

मिथुन राशि के जातक पद प्रतिष्ठा का लाभ पाएंगे

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज पद-प्रतिष्ठा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी क्षमता के अनुरूप काम मिलने से भी प्रसन्नता होगी। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं तो उसके हर पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें। आप अपनी सुविधा के लिए कुछ सामान भी खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें आज सावधानी पूर्वक हर काम पर ध्यान देना होगा।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को खाने पीने की चीजों का दान कर दें।

 

कर्क राशि के जातकों का मन आय वृद्धि से प्रसन्न होगा

कर्क राशि के जातकों का मन आय वृद्धि से प्रसन्न होगा

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी आपकी पूरी आस्था रहेगी। कार्यक्षेत्र हो या परिवार आप लोगों को साथ लेकर चलने में सफल होंगे। लोगों का भी आज आपके प्रति विश्वास बना रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि दिखाएंगे। एक से अधिक स्रोतों से लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में अपने शिक्षकों और मित्रों से सहयोग मिलेगा।

Advertisement

 

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

 

सिंह राशि वालों को गलत सलाह से नुकसान की आशंका

सिंह राशि वालों को गलत सलाह से नुकसान की आशंका

सिंह राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि सेहत के मामले में आपका दिन आज अनुकूल रहेगा। लेकिन एहतियात के तौर पर अपने खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आपका दिन आज सुखद बीतेगा, किसी पारिवारिक समस्या का भी आज समाधान हो सकता है। शाम का समय आपका रोमांटिक बीतेगा। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आज आप किसी की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें क्योंकि गलत सलाह से नुकसान की आशंका है। बिजनस में आज सिंह राशि के जातकों को सामान्य लाभ मिलेगा. दिन का दूसरा भाग अधिक अनुकूल प्रतीत होग।

 

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। शिव मंत्र का जप करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

 

कन्या राशि के जातक करियर में तरक्की पाएंगे

कन्या राशि के जातक करियर में तरक्की पाएंगे

आज बुधवार का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप आज पार्टनरशिप में कोई काम करने के बारे में प्लान कर सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता में भी वृद्धि होगी और आपका प्रभाव भी आज बढेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन और वेतन वृद्धि जैसी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान आपको मिल सकता है। आप दिल से लोगों की भलाई के बारे में सोचेंगे और लोग इसे आपका स्वार्थ मान सकते हैं इसलिए जरूरी है कि मदद का हाथ तभी बढाएं जब लोग आपसे सहयोग या सलाह मांगे। आज माता पिता से आपको सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा।

 

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

 

तुला राशि के जातकों को उतावलेपन से बचना होगा

तुला राशि के जातकों को उतावलेपन से बचना होगा

तुला राशि के जातकों को आज अपने काम के प्रति जिम्मेदार रहना होगा। साथ ही आज आपको उतावलेपन से भी बचना होगा। जल्दबाजी में किसी प्रकार का निर्णय लेना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आपके बच्चों को आज आपके साथ सपोर्ट की जरूरत होगी। आपको नए लोगों पर ज्यादा भरोसा करने की जरूरत नहीं है। अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह पैसा आपको वापस मिल सकता है। बिजनस में आपको आज लाभ मिलेगा। निवेश किए गए धन का आपको आज लाभ प्राप्त होगा।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना पूजा करें।

 

वृश्चिक राशि के जातक लेन देन में आज बेहद सावधान रहें

वृश्चिक राशि के जातक लेन देन में आज बेहद सावधान रहें

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपकी रुचि आज धर्म अध्यात्म की ओर रहेगी। आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपनी कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। किसी मित्र या करीबी लोगों से मिलने का आपको मौका मिल सकता है। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह भी आज दूर हो जाएगी और घर में खुशियों की शहनाई बजने के मौके मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम में बढ़ोतरी होगी और पैसों का लेन-देन करने वाले लोग बहुत सावधान रहें। आपके लिए सलाह है कि ज्यादा जोश में आकर कोई भी काम करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

 

धनु राशि वालों को आज बड़ों से भरपूर सहयोग मिलेगा

धनु राशि वालों को आज बड़ों से भरपूर सहयोग मिलेगा

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए नरम रह सकता है। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। कुछ घरेलू मामले भी आज आपको उलझाने वाले हैं लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपको आज बड़ों का भरपूर सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। आपके लिए सलाह है कि अपने काम को आज कल पर टालने की गलती न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। संतान की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा, इनकी पढ़ाई में भी आपको आज सहयोग देना होगा। लव लाइफ के मामले में आज धनु राशि के सितारे बताते हैं कि आपको प्रेमी की कोई बात बुरी लग सकती है जिससे आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है।

 

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करना आज आपके लिए लाभदायक रहेगा।

 

मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी

मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी

आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। भाई-बहनों के साथ आपकी नजदीकियां काफी बढ़ेंगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको पूर्व में किए काम के लिए प्रोत्साहित भी किया जा सकता है। आज आपको किसी जिम्मेदार और प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को आज कारोबार में अच्छी कमाई होगी। आप अपने कारोबार के विस्तार के बारे में भी आज विचार कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और राहु के मंत्र का जप करें।

 

कुंभ राशि के लिए आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा

कुंभ राशि के लिए आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा

आज का दिन आपके लिए स्वाभिमान से भरा रहेगा। आप अपने वैवाहिक जीवन में सुधार लाएंगे और सांसारिक सुख के साधन बढ़ेंगे। आपको सिर्फ दिखावा करने के लिए ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहिए, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके अंदर आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी। नौकरी में भी आप अपनी बात अधिकारियों के समक्ष आसानी से रख सकेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए मजबूती लेकर आएगा। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है।

 

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगो की मदद करें।

 

 

मीन राशि के जातक अनेक स्रोतों से कमाई कर पाएंगे

मीन राशि के जातक अनेक स्रोतों से कमाई कर पाएंगे

आज मीन राशि के जातक आत्मविश्वास और साहस से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित और प्रभावित कर पाने में सफल होंगे। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों को भी आपकी आज रुचि बढेगी। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपको आज खुशी मिलेगी। अगर आज आप परिवार के किसी सदस्य से कोई मदद मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। परिवार के साथ आप आज मनोरंजक पल भी बिता पाएंगे। लेकिन आपके लिए यह भी सलाह है कि आज आप जोखिम वाले काम से बचकर रहें।

 

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जप करें।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.09.2024 - 03:19:47
Privacy-Data & cookie usage: