मतगणना स्थल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारी/कर्मचारी नियुक्त…

www.khabarwala.news

schedule
2024-05-27 | 16:09h
update
2024-05-27 | 16:09h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मतगणना स्थल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारी/कर्मचारी नियुक्त…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

दुर्ग, 27 मई 2024: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत 04 जून 2024 को श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई में मतगणना कार्य किया जाना है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार मतगणना स्थल के संपूर्ण व्यवस्था के नोडल अधिकारी श्री अश्वनी कुमार देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग तथा श्री लोकेश चन्द्राकर आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग संयुक्त रूप से नियुक्त किये गए है। इसके अलावा मतगणना स्थल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी/सहयोगी अधिकारी/कर्मचारी की नियुक्ति की गयी है। उक्त आदेश के अतिरिक्त संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना हेतु पास जारी किये जाने तथा मतगणना उपरांत सिलिंग कार्य हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है। जिसके अंतर्गत मतगणना स्थल में संपूूर्ण सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक दुर्ग को, मतगणना हेतु समस्त प्रकार के पास जारी किये जाने हेतु श्रीमती योगिता देवांगन अपर कलेक्टर दुर्ग एवं मतगणना उपरांत सिलिंग कार्य हेतु श्रीमती मोनिका वर्मा आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली एवं श्री डी.एस.वर्मा उपसंचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग दुर्ग को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.09.2024 - 19:21:50
Privacy-Data & cookie usage: