राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए किया जा रहा शिविरों का आयोजन…

www.khabarwala.news

schedule
2024-05-24 | 19:41h
update
2024-05-24 | 19:41h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए किया जा रहा शिविरों का आयोजन…

raipur@khabarwala.news

राजनांदगांव 24 मई 2024कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी तहसीलों में राजस्व शिविर का आयोजन होना चाहिए। जनसामान्य को राजस्व प्रकरणों के निराकरण में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे किसान जो खाता विभाजन करना चाहते हैं, उनकी सहमति से खाता विभाजन करा दें, ताकि उन्हें खेती-किसानी के कार्यों में तकनीकी दिक्कत नहीं आयें। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरणों का यथाशीघ्र निराकरण करें। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पटवारी निर्धारित दिनों में मुख्यालय में उपस्थ्तिा रहना सुनिश्चित करेंगें। 

Advertisement

उल्लेखनीय जिले में आयोजित कुल 143 राजस्व शिविरों में 1295 आवेदन प्राप्त हुए हंै, जिनमें से 1046 आवेदन निराकृत किया गया है। राजस्व शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। राजस्व शिविरों के आयोजन से आम जनता को लाभ मिल रहा है। डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 23, राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 23, डोंगरगांव तहसील अंतर्गत 28, छुरिया तहसील अंतर्गत 9, कुमरदा तहसील अंतर्गत 18, घुमका तहसील अंतर्गत 29 एवं लाल बहादुर नगर तहसील अंतर्गत 13 राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया है। शिविरों के माध्यम से अविवादित नामांतरण के 40, अविवादित बंटवारा के 3, सीमांकन के 1, आय प्रमाण पत्र के 490, निवास प्रमाण पत्र के 164, जाति प्रमाण पत्र के 230 एवं अन्य प्रकरणों के 1002 आवेदनों का निराकरण किया गया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 22:04:05
Privacy-Data & cookie usage: