Weather alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी…

www.khabarwala.news

schedule
2024-05-21 | 11:52h
update
2024-05-21 | 11:52h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
Weather alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है। केरल के कई जिलों में सोमवार को जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा जिले में मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आपको बता दें कि पिछले दिनों से प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। हालंकि लोगों को गर्मी से अभी भी राहत नहीं मिली है। लेकिन अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

बता दें कि, प्रदेश में मई महीने की शुरुआत से ही मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अचानक से मौसम में बदलाव हो रहा है और तेज आंधी के साथ बारिश भी हो रही है। कई दिनों से मौसम में हुए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अलर्ट के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 16:24:56
Privacy-Data & cookie usage: