बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जिला कार्यालय सहित तहसील कार्यालयों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित…

raipur@khabarwala.news

राजनांदगांव 20 मई 2024छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार मानसून सत्र 2024 में प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि की संभावित स्थिति को देखते हुए बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिला स्तर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन स्थित (कलेक्टोरेट) कक्ष क्रमांक 11 में 1 जून 2024 से 15 अक्टूबर 2024 तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07744-220557 है एवं राहत आयुक्त कार्यालय मंत्रालय नवा रायपुर का दूरभाष क्रमांक 0771-2223471 फैक्स नंबर 0771-2223472 है। इसके अतिरिक्त कार्यालयीन अविध में भू-अभिलेख शाखा में स्थापित दूरभाष क्रमांक 07744-227028 पर भी आपात स्थिति की सूचना दी जा सकती है।

इसके अलावा जिला स्तर, तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना के साथ भौगोलिक स्थिति एवं प्रभारी अधिकारियों को भी नियुक्त की गई है। इसके तहत डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी राहत शाखा श्रीमती सरस्वती बंजारे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनका दूरभाष क्रमांक 9131015171 है। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष संयुक्त जिला कार्यालय भवन कलेक्टोरेट स्थित कक्ष क्रमांक 11 में स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष क्रमांक 07744-220557 एवं 07744-227028 यह 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। कार्यालयीन अविध के लिए मोबाईल नंबर 9827904189 एवं 8839409627 में संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष क्रमांक 07823-232244 एवं मोबाईल नंबर 9589990655 है। इसके लिए प्रभारी अधिकारी तहसीलदार श्री मुकेश कुमार ठाकुर को नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाईल नंबर 8085292061 है। राजनांदगांव तहसील अंतर्गत बाढ़ नियंत्रण कक्ष तहसील कार्यालय राजनांदगांव में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 07744-225403, मोबाईल नंबर 9893648342, 9340414387 है। इसके लिए तहसीलदार श्री मनीष कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। इनका मोबाईल नंबर 9706349496 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष तहसील कार्यालय डोंगरगांव के लिए तहसीलदार श्री प्यारेलाल नाग को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका मोबाईल नंबर 9406159948 है एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07745-271756 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष तहसील कार्यालय छुरिया के लिए तहसीलदार श्री विजय कुमार कोठारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका मोबाईल नंबर 9981956474 है एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07745-264400 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष तहसील कार्यालय लालबहादुर नगर के लिए प्रभारी तहसीलदार सुश्री आकांक्षा साहू को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका मोबाईल नंबर 9753020861 है एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07823-232244 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष तहसील कार्यालय कुमर्दा के लिए तहसीलदार श्री डीकेश्वर साहू को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका मोबाईल नंबर 9406351004 है एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07745-271756 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष तहसील कार्यालय घुमका के लिए तहसीलदार श्री सोनित मेरिया को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका मोबाईल नंबर 9754888296 है एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07744-225403 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *