ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार चुनने का यह अच्छा मौका: अरुण साव

www.khabarwala.news

schedule
2024-05-16 | 14:01h
update
2024-05-16 | 14:01h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार चुनने का यह अच्छा मौका: अरुण साव

raipur@khabarwala.news

रायपुर: भाजपा मंत्रियों विधायकों एवं पदाधिकारियों ने आज ओडिशा से अलग-अलग लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान जारी रखा इसमें मुख्य रुप से छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बरगढ़ एवं संभलपुर, वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कांटाभांजी लोकसभा क्षेत्र, मुख्यमंत्री विजय शर्मा बरगढ़ एवं मयूरभंज, मंत्री ओपी चौधरी बरगढ़ एवं सुंदरगढ़, मंत्री टंकराम वर्मा सुंदरगढ़, पूर्व मंत्री राजेश मूणत भुवनेश्वर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने संबलपुर साहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रचार अभियान में जुटे हुए है।

Advertisement

*ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार चुनने का यह अच्छा मौका: अरुण साव*

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से बेहतर विकल्प ओडिशा के लिए कोई और नहीं है क्योंकि जिस प्रकार पिछले 25 वर्षों से ओडिशा का शोषण किया गया है। उसके विदाई का ओडिसा की जनता ने मन बना लिया है। ओडिसा की जनता इस चुनाव को भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने के सुनहरे अवसर के रूप में देख रही है।

*ओडिशा की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए भाजपा जरुरी: विजय शर्मा*

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ओडिशा की तकदीर एवं तस्वीर बदलने के लिए भाजपा जरुरी है। क्योंकि नवीन पटनायक सरकार का रवैया ओडिशा के विकास के लिए निष्क्रिय है। पटनायक सरकार केवल सत्ता को अपना उद्देश्य मानती है सेवा को नहीं। भाजपा इस बार लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में प्रचंड विजय दर्ज करेगी।

*ओडिशा की उन्नति के लिए भाजपा को मिल रहा है भरपूर समर्थन: बृजमोहन अग्रवाल*

वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पटनायक सरकार ने पिछले ढाई दशकों से प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रखा है। पिछले 10 वर्षों में केंद्र की हर कल्याणकारी योजनाओं में अड़ंगा लगाकर ओडिशा को शोषित बनाकर रखा है। लेकिन अब ओडिशा की जनता ने प्रदेश की उन्नति के लिए भाजपा को जिताने का संकल्प कर लिया है और इसीलिए भाजपा को मजबूत समर्थन मिल रहा है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 01:19:32
Privacy-Data & cookie usage: