झारखंड में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे धरमलाल कौशिक…

www.khabarwala.news

schedule
2024-05-16 | 16:28h
update
2024-05-16 | 16:28h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
झारखंड में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे धरमलाल कौशिक…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

लोकसभा 2024 चुनाव के अंतर्गत झारखंड के जमशेदपुर में भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के पक्ष में घाटशीला विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा से वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एवं घाटशीला विधानसभा के समस्त ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यहां उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के कई सांसद एवं विधायक तथा पदाधिकारी इन दिनों झारखंड के प्रवास पर हैं। यहां वह अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2024 - 01:51:07
Privacy-Data & cookie usage: