समय से पहले ही देश में होगी मानसून की एंट्री? ला नीना का दिखेगा असर…

www.khabarwala.news

schedule
2024-05-03 | 08:24h
update
2024-05-03 | 08:24h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
समय से पहले ही देश में होगी मानसून की एंट्री? ला नीना का दिखेगा असर…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

अगस्त-सितंबर तक बनेगी ला नीना की स्थिति

नई दिल्ली। भारत में मानसून के मौसम में बारिश सामान्य से अधिक रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस महीने की शुरुआत में इसकी जानकारी दी थी।

इस बीच इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून के मौसम में दक्षिण एशिया के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। साउथ एशियन क्लाइमेट आउटलुक फोरम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि अगस्त-सितंबर तक ला नीना की स्थिति बन सकती है, जिससे भारत में मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

इस माह से होगी बारिश की संभावना

फोरम ने कहा, ‘दक्षिण एशिया के अधिकांश हिस्सों में 2024 के दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम (जून-सितंबर) के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण एशियाई जलवायु आउटलुक फोरम (एसएएससीओएफ) ने कहा, उत्तरी, पूर्वी और उत्तरपूर्वी हिस्सों के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

इस मौसम के दौरान दक्षिण एशिया के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। इसमें क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी भाग के कुछ हिस्से शामिल नहीं हैं जहां सामान्य तापमान होने की सबसे अधिक संभावना है। एसएएससीओएफ ने कहा कि इस समय अल नीनो की मध्यम स्थिति बन रही हैं। मानसून के पहले आधे हिस्से में ‘अल नीनो-सदर्न ओशिलेशन’ की तटस्थ स्थितियां बन सकती हैं।

 

 

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 20:57:10
Privacy-Data & cookie usage: