हिंद महासागर के तापमान को लेकर नई स्टडी

हिंदा महासागर लगातार खौल रही है,21वीं सदी के अंत में होगी जानलेवा गर्मी… – www.khabarwala.news

schedule
2024-04-30 | 08:35h
update
2024-04-30 | 08:35h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
हिंद महासागर के तापमान को लेकर नई स्टडी – हिंदा महासागर लगातार खौल रही है,21वीं सदी के अंत में होगी जानलेवा गर्मी…

 

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली: हिंद महासागर लगातार गर्म हो रहा है और इसका पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ने वाला है। वैज्ञानिकों ने एक नए शोध में ये दावा किया है। अध्ययन के मुताबिक, साल 2020 और 2100 के बीच हिंद महासागर की समुद्री सतह के तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की उम्मीद है, जो चक्रवात में तेजी लाएगा, मानसून को प्रभावित करेगा और समुद्र के जल स्तर में वृद्धि करेगा। एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है। यह अध्ययन पुणे स्थित भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के जलवायु वैज्ञानिक रॉक्सी मैथ्यू कोल के नेतृत्व में किया गया।

Advertisement

अध्ययन में यह प्रदर्शित किया गया है कि समुद्री ‘हीटवेव’ (समुद्र के तापमान के असामान्य रूप से अधिक रहने की अवधि) जो 1970 से 2000 के दौरान प्रतिवर्ष 20 दिन रही है, उसके बढ़कर प्रतिवर्ष 220-250 दिन होने का अनुमान है। इसके चलते उष्ण कटिबंधीय हिंद महासागर 21वीं सदी के अंत तक स्थायी ‘हीटवेव’ स्थिति के करीब पहुंच जाएगा। समुद्री ‘हीटवेव’ के कारण मूंगों का रंग खत्म हो जाता है, समुद्री घास नष्ट हो जाती है और जलीय पारिस्थितिकी को नुकसान पहुंचता है। इससे मत्स्य पालन क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह चक्रवात के कम अवधि में जोर पकड़ने की भी एक प्रमुख वजह है।

2 किमी की गहराई तक बढ़ रही गर्मी

‘उष्णकटिंबंधीय हिंद महासागर के लिए भविष्य के पूर्वानुमान’ शीर्षक वाले अध्ययन के अनुसार, हिंद महासागर के जल का तेजी से गर्म होना केवल इसके सतह तक सीमित नहीं है। हिंद महासागर में, उष्मा की मात्रा सतह से 2,000 मीटर की गहराई तक वर्तमान में 4.5 जेटा जूल प्रति दशक की दर से बढ़ रही है और इसमें भविष्य में 16-22 जेटा-जूल प्रति दशक की दर से वृद्धि होने का अनुमान है।

कोल ने कहा कि उष्मा की मात्रा में भविष्य में होने वाली वृद्धि एक परमाणु बम (हिरोशिमा में हुए) विस्फोट से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा के समान होगा। अधिकतम ‘वार्मिंग’ अरब सागर सहित उत्तर पश्चिम हिंद महासागर में होगी, जबकि सुमात्रा और जावा के तटों पर कम ‘वार्मिंग’ होगी।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.05.2024 - 22:59:41
Privacy-Data & cookie usage: